बॉलीवुड हो या टीवी की दुनिया इस चुनावी मौसम में कई कलाकारों ने राजनीति का रुख किया है। पार्टियों की ओर से कुछ सेलिब्रिटीज को टिकट दिया गया तो कई स्टार प्रचारक की भूमिका निभा रहे हैं। इन सबके बीच कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी ने राजनीति में रुचि दिखाई है।
2 of 5
Pankaj tripathi
- फोटो : file photo
अपने किरदारों से खूब वाहवाही लूटने वाले पंकज त्रिपाठी इन दिनों एक के बाद एक फिल्में और वेबसीरीज कर रहे हैं। चुनावी माहौल में जब पंकज त्रिपाठी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'हां मुझे राजनीति में इंटरेस्ट है लेकिन अभी मेरे पास समय की कमी है।'
3 of 5
Pankaj Tripathi
- फोटो : file photo
पंकज आगे कहते हैं कि 'मुझे लगता है एक पढ़ा लिखा अच्छा इंसान ही महान नेता बन सकता है जिससे राष्ट्र की प्रगति होगी। मैं ढेर सारी किताबें पढ़ता हूं और एक खास तरह के विचारों में यकीन करता हूं। मुझे लगता है कि पढ़ने से और घूमने से हमें चीजों को समझने में मदद मिलती है।'
4 of 5
Pankaj Tripathi
- फोटो : file photo
इससे पहले पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'गांव में रहते हुए मैं संघ की शाखा में जाता था लेकिन वहां राजनीति की ट्रेनिंग नहीं दी जाती थी। नेतृत्व करने की क्षमता मेरे अंदर उन दिनों से ही थी। पढ़ने के लिए जब पटना आया तो छात्र राजनीति करने लगा। वहां करीब 3-4 साल तक मैंने छात्र राजनीति भी की। यही नहीं विद्यार्थी परिषद में रहते हुए एक बार जेल भी गया।'
5 of 5
Pankaj Tripathi and Arun Kushwaha
- फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी की फिल्म लुका छुपी हाल ही में रिलीज हुई। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के साथ कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा वो जल्द ही द ताशकंद फाइल्स में दिखेंगे। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के साथ राजेश शर्मा, मंदिरा बेदी, प्रकाश बेलवाडी और श्वेता बासु प्रसाद मुख्य किरदार निभा रहे हैं।