फिल्मों और ओटीटी के लिए आम हो चुके अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बारे में यह जानकर हैरानी हो सकती है कि इतने व्यस्त अभिनेता ने लॉकडाउन खत्म होने के बाद अब तक अपने किसी प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं किया। फिलहाल के लिए वह अपने किए काम को पर्याप्त मानते हैं और अपने परिवार के साथ थोड़ा ज्यादा समय व्यतीत करना चाहते हैं। पंकज का कहना है कि वह अब अपने काम की शुरुआत अगले साल से करेंगे।
2 of 5
पंकज त्रिपाठी और इरफान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पंकज त्रिपाठी इस साल सिनेमाघरों और ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्मों 'अंग्रेजी मीडियम', 'एक्सट्रैक्शन', 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' और 'लूडो' में अहम भूमिकाएं निभाते हुए नजर आ चुके हैं। इसलिए, पंकज का कहना है कि उनका इस साल के लिए बहुत हो चुका। अगले साल भी वह कृति सेनन की फिल्म 'मिमी', कबीर खान के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म '83' और सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'कागज' में नजर आएंगे।
3 of 5
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस हिसाब से अगले साल जनवरी से नवंबर तक भी पंकज की मौजूदगी पर्दे पर फिक्स है। काम फिर से शुरू करने को लेकर पंकज का कहना है कि वह इस समय अपने परिवार के साथ समय बिताने का आनंद ले रहे हैं। उन्हें काम शुरू करने की कोई जल्दी नहीं है। उन्होंने बताया है कि वह अपने बाकी के प्रोजेक्ट्स पर वर्ष 2021 से काम शुरू करेंगे। लॉकडाउन के दौरान का पूरा समय पंकज ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ मुंबई में बिताया है। अब उनकी योजना अपने माता-पिता से गांव जाकर मिलने की है। उनका मानना है कि आगे शायद काम की वजह से फिर उन्हें वक्त न मिले।
4 of 5
गुंजन सक्सेना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंकज को हाल ही में ज्यादातर गैंगस्टर किरदारों में देखा गया है। इस बात को खुद पंकज भी मानते हैं। वह कहते हैं कि उन्होंने गैंगस्टर के कई किरदार किए हैं लेकिन 'गुंजन सक्सेना' में उन्होंने एक पिता और रिटायर आर्मी अफसर का किरदार निभाया है। उनके लिए यह थोड़ा अलग रहा। पंकज का कहना है कि पहले 'मिर्जापुर', फिर 'लूडो', उससे पहले 'एक्सट्रैक्शन'। यह सब देखकर लोग थोड़े कंफ्यूज हो गए हैं। लेकिन, एक गैंगस्टर के रूप में अपनी यादें बनाने के लिए इतना काफी है। अगले साल के लिए पंकज कहते हैं कि वह अब कोई गैंगस्टर का किरदार नहीं निभाएंगे।
5 of 5
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिलहाल तो पंकज अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'लूडो' में अपने निभाए किरदार के लिए वाहवाही बटोर रहे हैं। इस फिल्म के रिलीज होने के ठीक पहले ही वह अपनी अपने परिवार के साथ गोवा से छुट्टियां मना कर लौटे थे। पंकज का कहना है कि लॉकडाउन भर मुंबई में रहकर थोड़ा ऊब गए थे इसलिए वह अपने परिवार के साथ थोड़ी ताजा हवा खाने और वातावरण बदलने के लिए गोवा चले गए। पंकज का नाम दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' और संजय गुप्ता की 'मुंबई सागा' से भी जुड़ा हुआ है।