हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता रघुबीर यादव आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रघुबीर ने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन अभिनेता को पहचान वेब सीरीज ‘पंचायत’ में प्रधान के किरदार से मिली थी। रघुबीर उन कलाकारों में से हैं, जिन्हें केवल अभिनय के लिए ही जाना जाता है। अब हाल ही में, रघुबीर ने बताया कि उन्हें अभिनय शब्द से नफरत है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने आखिर ऐसा क्यों कहा है।
Raghubir Yadav: पंचायत एक्टर रघुबीर यादव को नापसंद है अभिनय शब्द, कहा- यह लफ्ज मेरे लिए बड़ा खतरनाक है
रघुबीर ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि एक शब्द के रूप में अभिनय को पेश करने से इसका महत्व कम हो जाता है। अभिनेता इसे एक आध्यात्मिक यात्रा के बराबर मानते हैं। उनका कहना है कि पात्रों की गहराई में जाना महत्वपूर्ण है, भले ही इसके लिए अज्ञात क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता हो। किसी भी पात्र को करने के लिए उसके बारे में पूरी तरह जानना बेहद जरूरी है।
Taapsee Pannu: तापसी ने इस हीरोइन का नाम लिए बिना गिराया बम, शादी के सवाल पर बोलीं, मैं अभी गर्भवती नहीं हूं
रघुबीर ने कहा, ‘अभिनय मेरे लिए एक बहुत ही खतरनाक शब्द है, मुझे यह नापसंद है। मेरे लिए यह चरित्र को समझने और भूमिका के करीब जाने के बारे में है। यह एक चरित्र का अभिनय करना है न कि किसी चरित्र की आत्मा में उतरना। आपको चरित्र को महसूस करने और उसकी आत्मा को पकड़ने की जरूरत है। मुझे गहराई में जाने में मजा आता है।’
Monica Bedi: मोनिका बेदी के साथ काम करने से झिझक रहे कई निर्माता, बोलीं- अतीत ने किया मेरे भविष्य को प्रभावित
अभिनेता ने 1988 की फिल्म ‘सलाम बॉम्बे!’ की तैयारी के बारे में एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि इस फिल्म में उन्हें एक ड्रग एडिक्ट चिलम का किरदार निभाया था, उन्होंने नाना पाटेकर की सलाह पर वास्तविक जीवन में नशे के आदी लोगों के साथ कुछ समय बिताया था। मैंने नाना को बताया कि मैंने कभी धूम्रपान नहीं किया है, इसलिए उन्होंने मुझे नशेड़ियों के बीच बैठा दिया और मैं बस उन्हें देखते रहने को कहा। इसके बाद मुझे समझ आया कि अभिनय अध्यात्म और ध्यान की तरह है।
Rani Mukerji: सिर्फ 17 की उम्र में रानी ने की थी 'कुछ-कुछ होता है'? एक्ट्रेस के दावे पर नेटिजन्स ने ली चुटकी
रघुबीर ने बताया कि मैं सीखता रहता हूं और मुझे लगता है कि मैं ऐसे और अनुभवों की तलाश करना चाहता हूं। बता दें कि रघुबीर को पंचायत, द ग्रेट इंडियन मर्डर और फिल्म एंथोलॉजी रे जैसी वेब सीरीज में महत्वपूर्ण किरदार निभाने का मौका दिया है।