बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता अरमान कोहली का नाम आए दिन मीडिया की सुर्खियों में बना रहता है। लेकिन कमाल की बात यह है कि अरमान कोहली अपने काम से ज्यादा अपने विवादों को लेकर चर्चा बटोरते हैं। आखिरी बार बिग बॉस में नजर आए अरमान कोहली और उनकी पूर्व प्रेमिका नीरू रंधावा के बीच हुई मारपीट का मामला पिछले काफी दिनों से लाइमलाइट में है। कोर्ट ने अरमान को समझौते के रूप में 50 लाख रुपये देने का ऑर्डर दिया था। नीरू रंधावा ने अब इस मामले में चुप्पी तोड़ी है और खुलकर बात की है।
2 of 5
अरमान कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 7' फेम अरमान कोहली और एक्स गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा का मामला काफी समय से कोर्ट में है। नीरू तीन साल से अरमान के साथ रिश्ते में थी, लेकिन साल 2018 में उन्होंने अरमान के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। नीरू ने आरोप लगाया था कि अरमान ने मुंबई के घर पर एक बहस के दौरान उनका शारीरिक शोषण किया था। इतना ही नहीं अरमान ने उनके साथ जमकर मारपीट भी की थी। नीरू रंधावा ने पूर्व प्रेमी अरमान कोहली के खिलाफ अपनी शिकायत में बताया था कि वह उनका शारीरिक शोषण करता था। कथित तौर पर इस झगड़े में अरमान ने उन्हें धक्का दिया था, जिसके बाद नीरू सीढ़ियों से नीचे गिर गई थीं।
3 of 5
अरमान कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
घटना के बाद अरमान कोहली को लोनावला से गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, बाद में अदालती कार्यवाही के लिए लंदन से भारत बार-बार आने के कारण नीरू ने मामला वापस ले लिया था। इसके अलावा, अरमान के परिवार ने उनसे अपने बेटे को माफ करने की गुहार लगाई थी, जिससे आपसी समझौता हो गया। इस एग्रीमेंट के तहत अरमान को नीरू को एक करोड़ रुपये देने का आदेश दिया गया था। लेकिन कोर्ट ने इस रकम को घटाकर 50 लाख कर दिया था।
4 of 5
अरमान कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
नीरू रंधावा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कोर्ट के फैसले और 50 लाख देने के फैसले के बारे में खुलकर बात की। ईटाइम्स से बातचीत के दौरान नीरू रंधावा ने कहा, 'मामला 2018 से चल रहा है और मैं समझती हूं कि कानूनी कार्यवाही में थोड़ा समय लगता है। मुझे खुशी है कि सच्चाई की जीत हुई और फैसला मेरे पक्ष में आया। कोर्ट ने अरमान को आदेश दिया कि वह आज यानी 18 जुलाई तक बाकी पेमेंट चुका दें, नहीं तो उन्हें जेल हो जाएगी।'
5 of 5
अरमान कोहली और नीरू रंधावा
नीरू ने आगे कहा, 'क्योंकि मैं एक ब्रिटिश नागरिक हूं और लंदन से भारत बार-बार सफर कर रही थी, इसलिए मेरे लिए केस के लिए यहां आना ठीक नहीं था। इस तथ्य को ध्यान में रखकर मामला वापस ले लिया कि अरमान के परिवार ने मुझसे अपने बेटे को माफ करने की गुहार लगाई थी। मुझे उनसे एक माफीनामा भी मिला था, जिसे हाई कोर्ट में दर्ज किया गया था। समझौते के लिए रकम पर सहमति बनी थी वह एक करोड़ थी। मुझे दिए गए 50 लाख रुपये के पोस्ट-डेटेड चेक बाउंस हो गए, इसलिए मेरे पास कानूनी सहारा लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।'