{"_id":"5b934db1867a557fea1189db","slug":"paltan-laila-majnu-gali-guleiyan-the-nun-film-box-office-collection-day-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'द नन' के खौफ के आगे नहीं चल पाया 'लैला मजनू' का जोर, पहले दिन ही मात खा गई 'गली गुलियां' और 'पलटन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'द नन' के खौफ के आगे नहीं चल पाया 'लैला मजनू' का जोर, पहले दिन ही मात खा गई 'गली गुलियां' और 'पलटन'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
paltan and the nun
बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को चार फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं। दो फिल्मों में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार थे जबकि एक फिल्म से हिंदी सिनेमाजगत में दो एक्टर्स ने डेब्यू किया है। जबिक चौथी फिल्म हॉलीवुड हॉरर है। इन सभी फिल्मों के नाम 'गली गुलियां', 'पलटन', 'लैला मजनू' और 'द नन' है। चारों फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन आ गया है जिसमें से तीन फिल्मों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा जबकि हॉलीवुड फिल्म 'द नन' पहले दिन से ही इन तीनों फिल्मों से अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही।
laila majnu
फिल्म समीक्षक सुमित कादल ने इन तीनों फिल्मों के रिलीज होने के बाद ही सोशल मीडिया पर खराब ओपनिंग की जानकारी दी थी। सुमित कादल के मुताबिक सुबह के शोज में 'पलटन' की सिनेमा हॉल में 7 से 8 फीसदी ऑक्यूपेसी रही जबकि 'लैला मजनू' फिल्म की 4 से 5 फीसदी रही। ऐसा ही हाल मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गली गुलियां' का भी रहा।
Hollywood leads yet again... #TheNun takes a flying start at the BO... #Paltan and #LailaMajnu are slow starters... #Stree is decent on Day 8, should gather momentum in evening shows. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 7, 2018
paltan
फिल्म समीक्षक सुमित कादल के मुताबिक 'पलटन' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 1 करोड़ बताया। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो 'लैला मजनू' फिल्म का कलेक्शन करीब 90 लाख जबकि मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गली गुलियां' का कलेक्शन करीब 1 करोड़ रहा। इन तीनों ही फिल्मों की शुरुआत ओपनिंग डे पर धीमी रही। ऐसे में देखना यह होगा कि तीनों ही फिल्मों का वीकेंड में क्या हाल होता है।
#Paltan collected ₹ 1 cr nett approx on Day-1 at the box office. DISASTER
— Sumit kadel (@SumitkadeI) September 8, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Gali Guleiyan
यह तीनों ही फिल्में अलग अलग जॉनर की है। 'गली गुलियां' फिल्म में इंसान के मन की गहराइयों के अंधेरों-उजालों को देखने-समझने की है। जबकि 'पलटन' फिल्म चीन और भारत के युद्ध पर आधारित है। जेपी दत्ता इससे पहले 'एलओसी' और 'बॉर्डर' जैसी फिल्में बना चुके हैं। वहीं 'लैला मजनू' रोमांटिक लव स्टोरी है। इस फिल्म के जरिए अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी ने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है।
विज्ञापन
The Nun film
इतना जरूर है कि इन तीनों फिल्मों के मुकाबले हॉलीवुड फिल्म 'द नन' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक 'द नन' फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन का 8 करोड़ रहा। वहीं फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने तीनों बॉलीवुड फिल्मों की अपेक्षा 'द नन' को अच्छी ओपनिंग की बात सोशल मीडिया पर कही थी। 'द नन' कंज्यूरिंग सीरीज की अगली फिल्म है। इस फिल्म के सुबह के शोज में ऑक्यूपेसी अच्छी देखी गई। कहा जा रहा है कि यह सीरीज की सबसे खौफनाक फिल्म है।
Hollywood leads yet again... #TheNun takes a flying start at the BO... #Paltan and #LailaMajnu are slow starters... #Stree is decent on Day 8, should gather momentum in evening shows. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 7, 2018
#TheNun achieves the best opening day numbers among #Conjuring movies in India... Takes an ELECTRIFYING START... Eclipses *all* releases - new as well as holdover titles... Fri ₹ 8 cr Nett BOC [1603 screens]. India biz. All versions.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 8, 2018