महविश हयात पाकिस्तान की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 6 जनवरी 1983 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था। महविश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। महविश हयात (Mehwish Hayat) ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था, सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज फहराना ही काफी नहीं है। अगर नागरिक अपने सपनों के पाकिस्तान को हकीकत में बदलना चाहते हैं, तो उन्हें 'पूर्वजों के आदर्शों को अपनाना' चाहिए।
इनरवियर पर शुरू हुई चर्चा
महविश का पोस्ट काफी चर्चा में गया लेकिन इसके पीछे की वजह उनके विचार नहीं बल्कि उनके कपड़े थे। दरअसल यूजर्स ने महविश की तस्वीर देखने के बाद उनके ब्रा के रंग को लेकर भद्दे-भद्दे कमेंट करने शुरु कर दिए। जब महविश इन ट्रोल्स से तंग आ गईं तो उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दे डाला।
2 of 7
महविश हयात
- फोटो : Twitter- @MehwishHayat
ट्रोलर्स को जवाब देते हिए महविश ने लिखा- 'कुछ लोगों के कमेंट देखकर निराश हूं. ये लोग मेरी ब्रा के रंग पर बहस कर रहे हैं। काला, भूरा या हरा। इससे आपका कोई लेना-देना नहीं है। अल्लाह के लिए ऐसा न करें। मैं ये सलाह देना चाहती हूं कि और भी बड़े मसले हैं, जिन पर बहस होनी चाहिए। इस ऊर्जा को और बेहतर जगह लगाना चाहिए।'
3 of 7
दाऊद इब्राहिम और महविश हयात
- फोटो : फाइल, instagram/mehwishhayatofficial
महविश का ये जवाब काफी वायरल हो रहा है। बता दें, आजादी की सालगिरह पर किए गए पोस्ट में महविश को जमकर ट्रोल किया गया था। साथ ही उन्हें ढंग के कपड़े पहनने की सलाह ली गई थी। आपको जानकार हैरानी होगी कि महविश वहीं एक्ट्रेस हैं जिनका नाम दाऊद के साथ जुड़ रहा है।
4 of 7
महविश हयात
- फोटो : सोशल मीडिया
महविश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फोटोशूट्स की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। महविश ने अभी शादी नहीं की है। महविश को गैंगस्टर गुड़िया के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा महविश हयात 'बिल्ली' के नाम से भी मशहूर है। क्योंकि महविश ने साल 2014 में आई फिल्म "ना मालूम अफराद" में बिल्ली का किरदार अदा किया था।
5 of 7
महविश हयात
- फोटो : Twitter- @MehwishHayat
2019 की टॉप 10 सेक्सिएस्ट एशियन फीमेल में महविश हयात 9वें नंबर पर थीं। खूसूरती की वजह से महविश को पाकिस्तान की कटरीना भी कहा जाता है। महविश हयात ने साल 2009 में आई फिल्म 'इंशाअल्लाह', 2015 जवानी फिर नहीं आनी, 2016 'एक्टर इन लॉ', 2016 में आई 'टीम', 2017 में आई 'पंजाब नहीं जाऊंगी' और साल 2018 में 'जवानी फिर नहीं आनी-2', 'लोड वेडिंग' समेत कई फिल्मों में काम किया है।महविश एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक जानी मानी गायिका भी हैं।