मणिकर्णिका की रिलीज के बाद भी कंगना रनौत के खुलासों का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। वो लगातार एक के बाद एक बयान दे रही हैं और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों से पंगा ले रही हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी पर निशाना साधा था। जिस पर अब पहलाज निहलानी का बयान आया है।
2 of 5
पहलाज निहलानी
- फोटो : फाइल फोटो
'सिनेब्लिट्ज' ने पहलाज निहलानी से जब कंगना रनौत के बयान पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि 'मैंने तस्वीर के विज्ञापन पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए थे और तीनों गानों का फोटोशूट किया था। उसने फोटोशूट से पहले सबकुछ पढ़ा भी था। मेरे विज्ञापन और पोस्टर की वजह से ही उसे महेश भट्ट ने अपनी फिल्म गैंगस्टर में लिया। फिल्म मिलने के बाद उसने मेरी फिल्म से किनारा कर लिया।'
3 of 5
पहलाज निहलानी
- फोटो : फाइल फोटो
पहलाज निहलानी ने आगे कहा कि 'कंगना ने मेरे साथ तीन फिल्मों का करार किया था। इस वजह से मुझसे रिक्वेस्ट की गई थी कि उसे गैंगस्टर में काम करने दें। उसे मेरे साथ खेलना नहीं चाहिए वरना उसके साथ खेलने के लिए मेरे पास बहुत कुछ है।'
4 of 5
पहलाज निहलानी
- फोटो : ANI
कंगना के बयान के बाद ये सवाल उठने लगे थे कि क्या निहलानी ने अमिताभ बच्चन को अप्रोच किया था। इस सवाल पर निहलानी ने कहा कि 'वह एक यूथ फिल्म थी। जिसमें वो शादीशुदा थीं। मैंने अमिताभ बच्चन को अप्रोच किया था। फिल्म चीनी कम जैसी थी। मैंने उन्हें कहानी भी सुनाई थी लेकिन अमिताभ ने काम करने से मना कर दिया था क्योंकि वो कोई और फिल्म कर रहे थे। यह पोर्न फिल्म बिल्कुल भी नहीं थी और ना ही मैं इस तरह की फिल्में बनाता हूं।'
5 of 5
kangana ranaut
- फोटो : social media
इससे पहले कंगना रनौत ने कहा था कि 'पहलाज निहलानी ने एक फिल्म ऑफर की थी जो कि एक सॉफ्ट पोर्न थी। फिल्म के लिए मुझे एक सैटिन रोब पहनकर फोटोशूट करना था। फिल्म का नाम आई लव यू बॉस था। मेरा किरदार एक ऐसी लड़की का था जो अपने उम्रदराज बॉस के साथ अफेयर करना चाहती है। मैंने फिल्म नहीं करने का फैसला किया और फिल्म छोड़ दी। हालांकि फिल्म के लिए फोटोशूट करवाया था लेकिन उसके बाद में मैंने अपना नंबर ही बदल लिया।'