बॉक्स ऑफिस पर आज दो फिल्मों ने दस्तक दी है। पहली विद्युत जामवाल की जंगली और दूसरी मोहनीश बहल की बेटी की डेब्यू फिल्म नोटबुक। कमांडो फेम एक्टर विद्युत जामवाल इस बार एक्शन एडवेंचर फिल्म जंगली लेकर आए हैं। फिल्म में विद्युत जानवरों के डॉक्टर राज का किरदार निभा रहे हैं। जिसका बचपन एलिफेंट रिजर्व में बीता है। विद्युत अपने एक्शन की वजह से जाने जाते हैंं। फिल्म में उनके इस अंदाज से दर्शक एक बार फिर रूबरू होंगे।
2 of 5
junglee
- फोटो : file photo
विद्युत के अलावा आशा भट्ट, अतुल कुलकर्णी और मकरंद देशपांडे की अहम भूमिका है। जंगली का डायरेक्शन हॉलीवुड डायरेक्टर चक रसेल ने किया है। फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिसके बाद माना जा रहा इसे अच्छी ओपनिंग मिलेगी और 2-3 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो जंगली का बजट करीब 45 करोड़ रुपये है।
3 of 5
notebook
- फोटो : file photo
सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म नोटबुक एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है। सलमान खान एक बार फिर से न्यूकमर्स को लॉन्च कर रहे हैं। फिल्म में प्रनूतन बहल और जहीर इकबाल मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि प्रनूतन एक्टर मोहनीश बहल की बेटी हैं।
4 of 5
notebook
- फोटो : file photo
नितिन कक्कड़ ने नोटबुक का निर्देशन किया। फिल्म की कहानी कश्मीर के इर्द गिर्द बुनी गई है। बॉलीवुड सेलेब्स ने फिल्म की तारीफ की है अब देखना होगा कि दर्शक इसे कितना पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोटबुक पहले दिन एक करोड़ का बिजनेस कर सकती है।
5 of 5
junglee
- फोटो : social media
जंगली हो या नोटबुक, छोटे बजट की दोनों फिल्मों के लिए राह इतनी भी आसान नहीं है। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म केसरी ने कब्जा कर रखा है। केसरी ने एक हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है अब देखना होगा कि जंगली और नोटबुक कितना कमाल दिखा पाती हैं।