'पैडमैन' फिल्म रिलीज होने में महज 4 दिन बाकी हैं। ऐसे में इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर अक्षय के चैंलेज को हर एक्टर स्वीकार कर सैनिटरी नैपकिन के साथ सेल्फी शेयर कर रहा हैं। इस बीच फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने पीरियड्स से जुड़े ऐसे वाकया को बताया जिसे जानकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे।
प्रेरणा अरोड़ा ने बचपन से जुड़े राज का खुलासा spotboy से बात करते हुए किया। प्रेरणा ने कहा - 'मैं बहुत छोटी सी जगह की रहने वाली हूं। सूरज ढलते ही वहां पर महिलाएं घर से बाहर नहीं जाती थीं। इसलिए मेरी मां हमेशा शाम को घर पर ही रहती थीं।'
उन्होंने कहा - 'हम लोगों को जिस भी चीज की जरूरत होती थी वो पापा ले आते थे। इन सब चीजों में हमारे सैनिटरी नैपकिन भी शामिल होते थे। पापा और मैंने इस मुद्दे पर कभी भी बात नहीं की। मुझे इतना जरूर याद है कि पापा पीरियड्स के दौरान महिलाओं के हाइजीन को लेकर हमेशा कहा करते थे। मैं पापा को हमेशा सुपरहीरो कहा करती थी।'
आपको बता दें 'पैडमैन' प्रमोशन के दौरान राधिका आप्टे और सोनम कपूर अक्सर पहले पीरियड्स से जुड़ी कुछ बाते लोगों से शेयर करती दिखाई दीं। हाल ही में राधिका ने बताया था कि जब उन्हें पहली बार पीरियड्स हुए थे तो घर में जश्न का माहौल था। यहां तक की परिवार वालों ने तोहफे के तौर पर घड़ी दी थी। यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होने वाली हैं।