खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय अपनी फिल्म 'पैडमैन' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दूसरे दिन दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने करीब 14 करोड़ का बिजनेस किया। सोशल मुद्दे पर आधारित फिल्म 'पैडमैन' को जहां भारत में काफी सराहा जा रहा है वहीं पाकिस्तान में फिल्म पर बैन लगा दिया गया है। जिसके बाद पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार अपने ही सेंसर बोर्ड पर भड़क गईं।
'पैडमैन' हुई बैन तो भड़की पाकिस्तानी पत्रकार, पाक सेंसर बोर्ड को दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान फेडरल सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बैन करने के पीछे तर्क दिया कि इस फिल्म से उनके देश की संस्कृति और परंपरा को खतरा है। इन विषयों पर बात करना उनके धर्म में वर्जित है जिसकी वजह से 'पैडमैन' सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जा सकती।
पाकिस्तान सेंसर बोर्ड के इस फैसले पर पत्रकार मेहर तरार भड़क गईं। मेहर ने ट्वीट कर पीएफएसबी यानि पाकिस्तान फेडरल सेंसर बोर्ड को करारा जवाब दिया है। मेहर ने लिखा, 'पाकिस्तान में 'पैडमैन' को बैन करना पाकिस्तानी सिनेमा के व्यापार को नुकसान पहुंचाने वाला है। पीरियड्स जिंदगी का एक फैक्ट है और इस फिल्म से लोगों में जागरूकता लाई जा सकती है। यह काम न तो अनैतिक है और न ही गैर इस्लामिक।'
Banning PadMan in Pakistan is another one of those illogical things that simply affect the business of cinemas in Pakistan.
Menstruation is a fact of life, and bringing it to mainstream consciousness is neither immoral nor un-Islamic.
मेहर तरार पाकिस्तानी पत्रकार हैं और लाहौर में रहती हैं। मेहर शशि थरूर के साथ रिश्तों के ट्वीट के बाद से पाकिस्तान के बाहर भी चर्चित हो गई थीं। उन्होंने माना कि वह थरूर से दो बार मिल चुकी हैं। थरूर से उनकी पहली मुलाकात भारत में हुई और दूसरी बार वह दुबई में मिले थे हालांकि तरार के मुताबिक थरूर से उनका रिश्ता केवल मेंटल लेवल पर था।
गौरतलब है कि फिल्म 'पैडमैन' को लेकर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने एक कैंपेन चलाया है जिसमें सैनिटरी नैपकिन को हाथ में लेकर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करना होता है। अक्षय कुमार का यह कैंपेन बॉलीवुड और क्रिक्रेट की दुनिया से लेकर आम लोगों में भी चर्चित हो गया है।