{"_id":"5a4f220b4f1c1bd1178b4f5f","slug":"padman-akshay-kumar-open-challenges-to-ranveer-padmavati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Padman ने दिया Padmavati को खुला चैलेंज, अक्षय कुमार ने कही ये बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Padman ने दिया Padmavati को खुला चैलेंज, अक्षय कुमार ने कही ये बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
pp feature
'पैड मैन' और 'पद्मावती' की रिलीज डेट को लेकर चल रही टक्कर के बीच बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने उन सभी खबरों पर चुप्पी लगा दी हैं जिन्में कहा जा रहा था कि 'पद्मावती' की रिलीज डेट ने 'पैड मैन'के निर्माताओं की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल पद्मावती की नई रिलीज डेट की खबर से हिंदी सिनेमा जगत में खलबली मची हुई है।
padman
जिसे लेकर अक्षय कुमार ने फिल्म पद्मावती को खुला चैलेंज करते हुए कहा है कि मैं इस लड़ाई के लिए तैयार हूं। अक्षय कुमार ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि फिल्म 26 जनवरी की बजाय अब 25 तारीख को ही रिलीज की जाएगी।
Superhero ke saath Super Republic week. #PadMan releasing on 25th January, 2018!@PadManTheFilm @sonamakapoor @radhika_apte @mrsfunnybones @SonyPicsIndia @kriarj #RBalki pic.twitter.com/IX4qjpgbZd
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 4, 2018
Padman
गौरतलब है कि 'पैड मैन' सेनेटरी नैपकिंस के क्षेत्र में क्रांतिकारी आविष्कार करने वाले उस अरुणाचलम मुरुगनाथम की ज़िंदगी से जुड़ी है, जिन्होंने हाइजनिक और सस्ते नैपकिन बनाने वाली मशीन बनाई, जिससे उनके बनाये गए पैड्स कमर्शियल पैड्स के मुकाबले एक तिहाई कीमत पर बाज़ार में आये।
विज्ञापन
विज्ञापन
padman
इस फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ राधिका आप्टे और सोनम कपूर ने काम किया है। वहीं फिल्म में अमिताभ बच्चन भी स्पेशल रोल में दिखाई देंगे। अक्षय कुमार ने इसी साल 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के जरिये खुले में शौच जाने की कुप्रथा के ख़िलाफ़ एक आवाज़ उठाई थी।