बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों का भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के दूसरे दिन कलेक्शन में 35 से 40 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
रिलीज होते ही अक्षय की 'पैडमैन' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, दूसरे दिन कमाई में 40 फीसदी उछाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, दूसरे दिन 'पैडमैन' ने 14 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह फिल्म ने दो दिन में ही 25 से 26 करोड़ की कमाई कर ली है। रविवार को बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन में और उछाल की उम्मीद है।
Early estimates indicate a strong growth for @akshaykumar 's #Padman on Day 2 - Sat Feb 10th - for a possible ₹ 14 Cr All-India Nett..
'पैडमैन' ने दूसरे दिन 35 से 40 फीसदी की ग्रोथ हासिल की जबकि अक्षय की ही फिल्म 'एयरलिफ्ट' की कमाई में दूसरे दिन करीब 30 का ही इजाफा हुआ था इस तरह 'पैडमैन' ने 'एयरलिफ्ट' को पीछे छोड़ दिया है, हालांकि 'पैडमैन' अक्षय की ही दूसरी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई जिसे दूसरे दिन 50 फीसदी की ग्रोथ मिली थी।
फिल्म को भारत में कुल 2,750 पर्दों पर और अन्य देशों में कुल 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म को टोटल 3,350 स्क्रीन्स मिले हैं। अभी आस-पास कोई अन्य बड़ी रिलीज नहीं है। इसका फायदा 'पैडमैन' को मिल सकता है। अक्षय की यह फिल्म सस्ते सैनिटरी नैपकिन की मशीन बनाने वाले अरुणाचलम मुरगनाथन की असल जिंदगी पर बनी है।
फिल्म में अक्षय अरुणाचलम का और राधिका आप्टे उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। ट्विंकल खन्ना ने अरुणाचलम पर एक बुक "The Legend Of Lakshmi Prasad" भी लिखी थी। अक्षय को उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी और लोग पीरियड्स पर खुलकर बात कर पाएंगे।