रणवीर सिंह- आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली ब्वॉय' को भारत की ओर से ऑस्कर 2020 के लिए भेजा गया है। इस खुशी से न सिर्फ पूरी फिल्म की स्टार कास्ट और टीम मेंबर्स खुश हैं बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसका जश्न मनाया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर किस शख्स पर आधारित है गली ब्वॉय फिल्म ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म आधारित है विवियान फर्नांडिस पर, जिनका प्रोफेशनली नाम 'डिवाइन' है। विवियान मुंबई के अंधेरी की झुग्गी-झोपड़ी में पैदा हुए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में बतौर रैपर की थी हालांकि इस समय इन्हें कोई नहीं जानता था लेकिन, रैप 'ये मेरा बॉम्बे' से उन्हें रातोंरात बड़ी लोकप्रियता हासिल हुई। इसके बाद 'मेरी गली में' और 'जंगली शेर' जैसे रैप ने और भी रैप जगत में बड़ी पहचान दी।
3 of 5
Zoya Akhtar
- फोटो : social media
इसके बाद डीजे और निर्माता न्यूक्लेया संग मिलकर 'सीन क्या है' रैप किया जो बहुत ही प्रसिद्ध हुआ। बता दें कि डिवाइन ने पहले अंग्रेजी में रैप गाने शुरू किए थे लेकिन बाद में हिंदी रैप की ओर रुख कर लिया। लेकिन डायरेक्टर जोया अख्तर ने फिल्म की कहानी को मुंबई के रैपर डिवाइन तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि देश-विदेश से उन्होंने उन तमाम रैपर्स की कहानी को भी इसमें जोड़ने का काम किया जो असली गली ब्वॉय की कहानी को बयां करते हैं।
4 of 5
gully boy
- फोटो : social media
बता दें कि इस साल करीब 27 फिल्में ऑस्कर की दौड़ में थीं। लेकिन सर्वसम्मति से गली ब्वॉय को चुना गया। उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक, केसरी, बधाई हो, आर्टिकल 15 और अंधाधुन जैसी फिल्मों से लड़ाई के बाद गली ब्वॉय को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजा गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं।
5 of 5
gully boy
- फोटो : social media
वैसे तो ऑस्कर के लिए फिल्म भेजा जाना ही अपने आप में एक बड़ा सम्मान है। लेकिन गली ब्वॉय को पहले भी विदेश में कई सम्मान मिल चुके हैं। इससे पहले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में 'गली ब्वॉय' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिल चुका है। इसके साथ ही इसे दक्षिण कोरिया में 23वें बुकियॉन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल (बीआईएफएएन) में नेटवर्क फॉर द प्रोमोशन ऑफ एशियन सिनेमा (एनईटीपीएसी) का अवॉर्ड भी मिल चुका है।
पढ़ें: Oscars 2020 के लिए भारत की ओर से भेजी गई 'गली ब्वॉय', स्लम रैपर्स की कहानी दिखाती है फिल्म