Rakul Preet Singh: 'वर्ल्ड हेल्थ डे' पर रकुल प्रीत सिंह ने शेयर की तस्वीरें, लिखा- एक जगह रहते हैं आपका शरीर
World Health Day: आज 'वर्ल्ड हेल्थ डे' है इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं और अपने फैंस के लिए एक खास नोट भी लिखा।
रकुल प्रीत सिंह ने अपनी कई लाजवाब तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कहीं रकुल खाना खाती नजर आ रही हैं, तो कहीं योगा और कहीं गोल्फ खेलती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ रकुल ने अपने फैंस को 'वर्ल्ड हेल्थ डे' की शुभकामनाएं दीं और बताया कि कैसे वह अपने आपको खुश रखते हैं।
रकुल ने इंस्टाग्राम पर इन शानदार तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ''आज 'वर्ल्ड हेल्थ डे' है और यहां कुछ आसान चीजें हैं, जिन्हें आप अपने जीवन में रोजाना लागू कर सकते हैं।'' आगे रकुल ने लिखा, ''आप पौष्टिक और दिमागदार चीजों के साथ ऊर्जा बढ़ाएं। किताबें पढ़ें और अपने दिमाग का विस्तार करें, शांति पाएं।''
रकुल ने आगे इस पोस्ट पर लिखा, ''आप प्रकृति से जुड़ें, यह एक ऐसा एहसास है, जिसे समझाया नहीं जा सकता। अपनी पसंद का कोई भी खेल चुनें.. मेरा गोल्फ है। खुद को शांत करने के लिए ध्यान करें और मन शरीर आत्मा का संतुलन पाएं .. दिन में सिर्फ 5 मिनट बड़े बदलाव लाएंगे। जब मन आए एक मूर्ख की तरह मुस्कुराएं क्योंकि खुशी आपके स्वस्थ रहने के लिए सबसे अच्छी दवा है।''
यह भी पढ़ें:
Indian Idol 15 Winner: जीती हुई राशि का क्या करेंगी इंडियन आइडल 15 की विजेता मानसी घोष, किसे मानती हैं आर्दश
रकुल ने आगे लिखा, ''आप छोटे कदमों से शुरू करें और मुझे बताएं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जो आप पहले से ही कर रहे हैं और आप अपने जीवन में क्या बदलाव लाना चाहेंगे। याद रखें कि आप वाकई में केवल एक ही जगह पर रहते हैं - आपका शरीर।''
यह भी पढ़ें:
Sunny Deol: 'जाट' की रिलीज से पहले सनी देओल का ओटीटी प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलासा, बोले- फिल्में प्लेटफॉर्म...