सिलेब्रिटी वेडिंग यूं तो पहले ही सुर्खियों में आ जाती हैं लेकिन शादी में दिक्कतें आने लगें तो यह एक अलग चर्चा का मुद्दा बन जाता है। पति-पत्नी में झगड़े होना एक मामूली बात हो सकती है जिसे आपस में बैठकर सुलझाया जा सके लेकिन जब बात दोनों के बीच से निकलकर बाहर पहुंच जाए तो उसमें बाहरी लोगों को बोलने का मौका भी मिल जाता है। हाल ही में ऐसा एक मुद्दा सामने आया है। जी हां हम टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां की बात कर रहे हैं। जो इन दिनों निखिल जैन से अपनी शादी टूटने को लेकर चर्चा में आ गई हैं। साल 2019 में दोनों ने तुर्की में धूमधाम से शादी की थी लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों बीते छह महीने से अलग रह रहे हैं। निखिल जैन का कहना है कि नुसरत दिसंबर 2020 से अपनी मां के घर में हैं।
उससे पहले टीवी एक्टर करण मेहरा और निशा रावल के रिश्ते की खामियां भी सबके सामने इस तरह से आईं कि हर कोई दंग रह गया। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि जितनी धूमधाम से सिलेब्रिटीज की शादियां होती हैं, वो लंबे समय तक चल जाएं तो वाकई बड़ी बात होती है। हालांकि कई ऐसे सितारे हैं जो अपनी शादी को लेकर मिसाल बन गए हैं। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं उन सितारों की जिनकी शादी बहुत लंबी नहीं चली। कोई छह महीने तो कई नौ महीने में ही एक दूसरे से अलग हो गए। आइए जानते ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में ...
2 of 5
मुकेश अग्रवाल, रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी की बात हो तो ऐसे में बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा का नाम आना तो लाजिमी है। आज भी यह राज ही बना हुआ है कि रेखा किसके नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरती हैं। दरअसल, रेखा ने 1990 में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी जो कि छह महीने के अंदर ही दर्दनाक अंजाम पर जाकर खत्म हुई थी। मुकेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
3 of 5
मनीषा कोइराला, सम्राट दहल
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीषा कोइराला ने 2010 में नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही इनके अलग होने की खबरें सामने आ गई थीं और 2012 में इन्होंने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।
4 of 5
पुलकित सम्राट, श्वेता रोहिरा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट ने 2014 में अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता रोहिरा से शादी की थी। यह शादी मात्र नौ महीने ही टिक पाई थी और दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी। इस दौरान पुलकित का नाम उनकी को-स्टार यामी गौतम से भी काफी जुड़ा था। उसके बाद उनका नाम कृति खरबंदा से भी जोड़ा जाता है।
5 of 5
सारा खान और अली मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन कपल सारा खान और अली मर्चेंट की शादी सबसे कम समय तक टिकी थी। दोनों मात्र दो महीने के अंदर ही अलग हो गए थे। सारा और अली मर्चेंट की शादी चर्चा का विषय इसलिए बन गई थी क्योंकि दोनों ने विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में शादी की थी। लेकिन दो महीने तक ही यह शादी टिक पाई। खबरें तो यह भी सामने आई थीं कि यह केवल एक पब्लिसिटी स्टंट था जिसके लिए उन्हें 50 लाख रुपए मिले थे।