सिल्वर स्क्रीन पर कई एक्टर्स ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया। कुछ तो इतने पॉपुलर हुए कि दर्शक असल में उन्हें कृष्ण समझने लगे। आज जन्माष्टमी के मौके पर हम आपको ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने श्री कृष्ण का किरदार निभाकर इतिहास रच दिया। इस एक्टर ने फिल्मों में 17 बार कृष्ण का किरदार निभाया।
17 बार 'कृष्ण' बनकर इस एक्टर ने रचा था इतिहास, 70 की उम्र में 32 साल छोटी लड़की से की थी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पॉपुलर एक्टर का नाम नंदमुरि तारक रामा राव है। तेलुगु फिल्मों के मशहूर एक्टर एनटी रामा राव को एनटीआर के नाम से जाना जाता है। एक्टर के अलावा एनीआर डायरेक्टर और पॉलिटीशियन भी थे। पॉलिटिक्स में आने से पहले एनटीआर मशहूर अभिनेता रहे। एनटीआर का निधन 73 साल की उम्र में हो गया था।
पढ़ें- 20 साल छोटी इस पॉपुलर हीरोइन के प्यार में पड़ गए थे शम्मी कपूर, प्रपोज किया तो मिला ये जवाब
उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1950 से की थी। उस दौरान ज्यादातर फिल्में हिंदू देवी-देवताओं पर बनती थीं। एनटीआर इन फिल्मों में कृष्ण या राम का किरदार निभाते थे। दर्शक उन्हें कृष्ण के रोल में इतना पसंद करने लगे कि उन्होंने लगातार 17 फिल्मों में कृष्ण का किरदार निभा डाला।
पढ़ें- एक ही साल में जॉनी लीवर की रिलीज हुईं थीं 25 फिल्में, इस वजह से जाना पड़ा था जेल
इन फिल्मों में ‘श्री कृष्णार्जुन युधम’, ‘कर्णं’ और ‘दानवीर सूर कर्ण’ काफी पॉपुलर हैं। एनटीआर ने करीब 250 तेलुगु फिल्मों में काम किया। एनटीआर तेलुगु फिल्मों के इतिहास में सबसे ज्यादा फेमस एक्टर हैं। तेलुगु के अलावा एनटीआर ने तमिल और हिंदी फिल्में भी कीं। फिल्मों में उनके योगदान को देखते हुए सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।
पढ़ें- B'Day Spl: 18 की उम्र में सुनिधि ने 14 साल बड़े लड़के से की थी शादी, तलाक के बाद रहने को नहीं था घर
बाद में एनटीआर ने पौराणिक फिल्में छोड़ ऐसे रोल करना शुरू कर दिया जो व्यवस्था के खिलाफ लड़ता था। एनटीआर ने 1982 में तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की और पॉलिटिक्स में एंट्री ली। फेमस एक्टर होने के चलते एनटीआर और उनकी पार्टी को जबरदस्त सफलता मिली। इसी के साथ वो आंध्र प्रदेश के 10वें मुख्मंत्री बने।