मुंबई के उपनगरीय इलाके का एक चौराहा अब मशहूर गायक महेंद्र कपूर के नाम से जाना जाएगा। इस चौक के नए नाम का अनावरण मशहूर कलाकार जितेंद्र ने किया। इस मौके पर महेंद्र कपूर के परिवार के अलावा जॉनी लीवर, सुरेश वाडकर और उदित नारायण भी मौजूद रहे।
2 of 5
Jitendra
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
पद्मश्री महेंद्र कपूर का यह चौक मुंबई की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक सेंट मार्टिन रोड व टर्नर रोड पर स्थित है। अपने देशभक्ति के गानों के लिए मशहूर महेंद्र कपूर के कई गाने भी यहां उपस्थित लोगों ने गाए और उन्हें याद किया। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक महेंद्र कपूर का निधन 74 वर्ष की आयु में साल 2008 में हुआ था।
3 of 5
Mahendra Kapoor family members
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस कार्यक्रम में महेंद्र कपूर के परिवार से उनकी पत्नी प्रवीन कपूर, बेटे रोहन कपूर व पोते सिद्धांत कपूर भी नज़र आए। रोहन कपूर अभिनय के अलावा संगीत में भी हाथ आजमा चुके हैं। सिद्धांत कपूर भी अभिनय क्षेत्र में सक्रिय हैं।
4 of 5
Mahendra Kapoor family members
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
महेंद्र कपूर के हिट गानों में तेरे प्यार का आसरा चहता हूं, आप आए खयाल ए दिल नशाद आया, चलो एक बार फिर से, नीले गगन के तले, तुम अगर साथ देने का वादा करो, झुके जो तेरे नैना, मेरे देश की धरती, लाखों है यहां दिलवाले, यारों की तमन्ना है, है प्रीत जहां की रीत सदा आदि शामिल हैं।
5 of 5
Mahendra Kapoor family members and stars
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मशहूर धारावाहिक 'महाभारत' और 'विष्णुपुराण' के लिए भी महेंद्र कपूर ने गीत गाए। मराठी, पंजाबी, भोजपुरी और गुजराती सहित कई भाषाओं में महेंद्र कपूर ने अपने करियर में हजारों गाने रिकॉर्ड किए। अंग्रेजी में गाना रिकॉर्ड करने वाले वह पहले भारतीय गायक भी कहे जाते हैं।