फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना से पहले इन 5 अभिनेत्रियों ने बंदूक के साथ दिखाया 'धाकड़' अंदाज, एक तो हॉलीवुड पहुंची

Sat, 06 Jul 2019 05:20 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 06 Jul 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
not just kangana ranaut dhakad but these actresses has also shown Swag with Gun on movie poster
बंदूकों के साथ फिल्म पोस्टर्स पर बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का फर्स्ट लुक आज सामने आया है। पोस्टर में कंगना रनौत के हाथ में बंदूक नजर आ रही है। वहीं पहले लुक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म की तुलना एंजेलिना जोली की हॉलीवुड फिल्म वांटेड और टॉम्ब रेडर से भी होना शुरू हो गई है। दरअसल यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म के पोस्टर पर एक्ट्रेस बंदूक के साथ नजर आई हो। इससे पहले भी कई फिल्मों में एक्ट्रेसेस बंदूक के साथ 'धाकड़' नजर आईं हैं। इस पैकेज में एक नजर ऐसी ही पांच एक्ट्रेसेस पर....

not just kangana ranaut dhakad but these actresses has also shown Swag with Gun on movie poster
फिल्म राजी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट और विकी कौशल स्टारर राजी के पोस्टर में आलिया भट्ट बंदूक पकड़े नजर आईं थी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और साथ ही साथ आलिया और विकी ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। वहीं मेघना गुलजार ने एक बार फिर दमदार निर्देशन का उदाहरण दिया था। फिल्म में आलिया भट्ट  ने एक स्पाई की भूमिका निभाई थी।

not just kangana ranaut dhakad but these actresses has also shown Swag with Gun on movie poster
फिल्म टाइगर जिंदा है का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ
फिल्म एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है के पोस्टर पर कटरीना कैफ का एक्शन अंदाज नजर आ चुका है। फिल्म के पोस्टर्स में कटरीना बंदूक के साथ नजर आ चुकी हैं। सलमान के साथ कटरीना की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
not just kangana ranaut dhakad but these actresses has also shown Swag with Gun on movie poster
फिल्म रेस 3 का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

जैकलीन फर्नांडीज
फिल्म रेस 3 के अलावा ए जेंटलमैन के पोस्टर में भी जैकलीन फर्नांडीज बंदूक के साथ अपना स्वैग दिखा चुकी हैं। रेस 3 ने जहां बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था तो वहीं ए जेंटलमैन कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन
not just kangana ranaut dhakad but these actresses has also shown Swag with Gun on movie poster
'ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज' का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण भी बंदूक के साथ अपना टशन दिखा चुकी हैं। वैसे तो दीपिका ने कई फिल्मों में बंदूक चलाई है लेकिन दीपिका का स्वैग हॉलीवुड तक भी पहुंचा है। बता दें कि फिल्म 'ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के पोस्टर में दीपिका का बंदूक के साथ कूल अंदाज नजर आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed