अपने डांस से लाखों- करोड़ों दर्शकों के दिलों का जीतने वालीं अभिनेत्री नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए तस्वीरें और मजेदार वीडियोज भी साझा करती रहती हैं। उनके वीडियोज को फैंस खूब पसंद भी करते हैं। ऐसे में एक बार फिर से नोरा फतेही ने अपने फैंस के लिए बेहद खास और मजेदार वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नोरा फतेही: लड़कियों के ब्वॉयफ्रेंड्स का अभिनेत्री ने उड़ाया मजाक, खोला अपना भी 'राज'
नोरा फतेही ने यह वीडियो ब्वॉयफ्रेंड बनाने वाली लड़कियों के लिए बनाया है। उन्होंने इस वीडियो में लड़कों को स्टाइल दिखाने वाली लड़कियों पर तंज कसा है। नोहा फतेही वीडियो में कहती हैं, 'मैंने टिकटॉक पर यह ट्रेंड देखा कि कुछ लड़कियां लड़कों को देखकर कहती हैं, मैं उसको पसंद करती हूं लेकिन असल जिंदगी में शादी तो तुम्हारी पड़ोस वाले रमेश से ही होने वाली है।'
नोरा फतेही वीडियो में आगे कहती हैं, 'यहां पर बू-बा कर रहे हो मतलब, ब्वॉयफ्रेंड बनाने की हिम्मत नहीं है, मम्मी चप्पल से मारेगी और यहां पर...' इसके बाद नोरा फतेही अपनी जिदंगी का राज बताते हुए कहती हैं, 'मैं सीक्रेट बताऊं एक, मैं भी तुम में से एक ही हूं। मेरे को भी रमेश...' इसके बाद नोरा फतेही वीडियो के आखिरी में बोलती हैं 'मुझे भी रमेश बुला रहा है'। इस पूरे वीडियो को नोरा के अनोखे मजाकिया अंदाज ने काफी मजेदार बना दिया है।
LOL Ramesh thinks im doing too much.. 😅😬
A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on
अपने इस वीडियो को साझा करते हुए नोरा फतेही ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'रमेश को लगता है, मैं बहुत ज्यादा कर देती हूं।' अभिनेत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नोरा फतेही के फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर को काफी पसंद कर रहे हैं अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बात करें नोरा फतेही की फिल्म की तो वह आखिरी बार अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके डांस ने खूब चर्चा बटोरी। फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी इस साल जनवरी में आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।
पढ़ें: लॉक डाउन के बाद का सिनेमा: मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने सरकार को भेजा सुरक्षा प्लान, ये नियम होंगे लागू