पिछले कुछ समय बॉलीवुड में बहुत सी अच्छी फिल्में बनी हैं। उनकी कहानी और फिल्मांकन सभी कुछ बढ़िया होता है, लेकिन फिर भी वो फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। बच्चन पांडे, जर्सी, सम्राट पृथ्वीराज और अब जनहित में जारी ये कुछ ऐसी फिल्में हैं जो बहुत शानदार थीं, लेकिन सिनेमाघरों में फुस्स हो गईं। सम्राट पृथ्वीराज और जनहित में जारी तो वह फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने का दंभ भरती थीं, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। वहीं इस हफ्ते शिल्पा शेट्टी की फिल्म निकम्मा रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर तो काफी दिलचस्प है। इसमें शिल्पा शेट्टी का किरदार भी अलग दिखाया गया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ओपनिंग डे पर मेकर्स को इस फिल्म से अपनी झोली में कितने करोड़ झटकने की उम्मीद है।
2 of 4
फिल्म निकम्मा की कास्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने चुलबुले स्वभाव और किलर लुक्स और शानदार अभिनय की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में जाना जाता है। अभिनेत्री की फिल्म निकम्मा 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में भाग्यश्री का बेटा अभिमन्यु दसानी लीड रोल में है। इसके अलावा फिल्म में शर्ली सेतिया, सुनील ग्रोवर और समीर सोनी भी हैं। ये फिल्म 2017 में आई तेलुगू फिल्म मिडिल क्लास अब्बाई का हिंदी रीमेक है।
3 of 4
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
शब्बीर खान द्वारा निर्देशित ये फिल्म सोनी पिक्चर इंटरनेशनल प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। फिल्म के ट्रेलर में एक्शन रोमांस और कॉमेडी का तड़का लगाया गया है। अभिमन्यु दसानी इस फिल्म में निकम्मे लड़के के किरदार में हैं। अभिमन्यु की जिंदगी में जब शिल्पा की एंट्री होती है तो कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आता है। शिल्पा सुपरवुमेन बनकर अभिमन्यु से सारे काम कराती है। फिर अभिमन्यु की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है जब वह निकम्मापन छोड़कर एक्शन अवतार में आ जाता है। बेहतरीन एक्शन सीन्स फिल्म को और धमाकेदार बनाते हैं। फिल्म का ट्रेलर को दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
4 of 4
निकम्मा फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब बात करते हैं फिल्म के कारोबार की। हंगामा से कमबैक करने के बाद शिल्पा की ये दूसरी फिल्म है। वहीं शिर्ले सेतिया इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निकम्मा का कुल बजट 17 करोड़ रुपये के आस-पास है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ओपनिंग डे पर फिल्म करीब 5 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो कमबैक के बाद ये शिल्पा की पहली हिट फिल्म मानी जाएगी।