फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माफीनामा: निया और देवोलीना ने एक दूसरे से मांगी माफी, पर्ल वी पुरी को लेकर हुई थी तीखी बहस

Wed, 09 Jun 2021 09:45 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Jun 2021 09:45 AM IST
विज्ञापन
Nia Sharma And Devoleena Bhattarcharjee Apologise To Each Other After Fight Over Peal V Puri Case
निया शर्मा, देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram

एक्टर पर्ल वी पुरी को रेप व छेड़छाड़ के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों को कई टीवी सेलेब्स झूठा बता रहे हैं। इस दौरान कुछ एक्टर का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ सेलेब्स पीड़िता के प्रति सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर हाल ही में एक्ट्रेस निया शर्मा और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच तीखी बहस हो गई। सोशल मीडिया पर हुई इस लड़ाई में दोनों एक्ट्रेसेस ने काफी कुछ बोल दिया था। लेकिन अब इस पर माफी भी मांग ली है। जी हां, निया शर्मा और देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक दूसरे से माफी मांगते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। 



क्या है मामला
पर्ल वी पुरी को शुक्रवार की देर शाम रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर लगे आरोपों को झूठा बताते हुए एकता कपूर, अनीता हसनंदानी, निया शर्मा, क्रिस्टल डिसूजा और करिश्मा तन्ना जैसे कई टीवी कलाकारों ने एक्टर का समर्थन किया था। इसके बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने पर्ल का सपोर्ट करने वाले सेलेब्स पर तंज कसते हुए ट्वीट किए। 'गोपी बहू' का ट्वीट देखकर निया शर्मा ने भी पलटवार किया और दोनों के बीच यहां से कैटफाइट शुरू हो गई।

Nia Sharma And Devoleena Bhattarcharjee Apologise To Each Other After Fight Over Peal V Puri Case
देवोलीना - फोटो : instagram

देवोलीना ने किया था ये ट्वीट
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा था, 'आपके सोशल मीडिया हैंडल्स से वो नहीं बचने वाला है। मगर कर्मा उन सभी को सबक देगा जो उस सात साल की बच्ची के लिए संवेदनशील नहीं हो पा रहे हैं। तुम लोग कैसे हो यार? धरने पर बैठो, भूख हड़ताल करो और दिखाओ अपना समर्थन। ये क्या गंदगी मचा रखी है, यहां गंदगी मत फैलाओ।'

Nia Sharma And Devoleena Bhattarcharjee Apologise To Each Other After Fight Over Peal V Puri Case
निया शर्मा - फोटो : instagram

निया शर्मा ने किया पलटवार
देवोलीना का ट्वीट देखकर निया खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने एक्ट्रेस पर पलटवार करते हुए लिखा था, 'दीदी को कोई बता दो कि धरना और कैंडिल मार्च नहीं कर सकते क्योंकि महामारी है अभी भी। इसके अलावा दीदी को नृत्य का अभ्यास करने की बहुत जरूरत है क्योंकि वो बहुत ही खराब डांस रील्स बनाती हैं और वो इस गलतफहमी में हैं कि वो बहुत कमाल का डांस कर रही हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Nia Sharma And Devoleena Bhattarcharjee Apologise To Each Other After Fight Over Peal V Puri Case
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

देवोलीना निया से बोलीं अपने फोटोशूट पर ध्यान दो
देवोलीना यहां भी नहीं रुकी उन्होंने निया को भी जवाब दे डाला। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा था, 'कृप्या छोटी को कोई ये बता दो कि सिर्फ फैशन कौशल दिखाने से कोई अच्छा इंसान नहीं बनता है। उसके लिए अच्छी सोच और अच्छे दिल की जरूरत होती है, जिसकी कमी मुझे दिख रही है। मैं अच्छी रील्स बना रही हूं या नहीं इसका फैसला मेरे फैंस को करने दो। अपने फोटोशूट पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय यहां पर भी जज बन गए।'

विज्ञापन
Nia Sharma And Devoleena Bhattarcharjee Apologise To Each Other After Fight Over Peal V Puri Case
निया शर्मा, देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram

कहने-सुनने के बाद मांगी माफी
देवोलीना भट्टाचार्जी और निया शर्मा ने एक दूसरे को खूब खरी खोटी सुनाने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर माफी मांग ली है। निया शर्मा ने लिखा, 'मेरी मां, भाई और रवि ने मुझसे कहा कि मैं सही नहीं थी। तीन करीबी लोग गलत नहीं हो सकते। देवोलीना मैं आपसे माफी मांगती हूं। मैंने अपनी सीमा पार की और पर्सनल हो गई। वो गुस्से में हुआ, आशा करती हूं आप भूल जाएंगी।' निया की स्टोरी शेयर करते हुए देवोलीना लिखती हैं, 'कोई बात नहीं निया। मुझे भी माफ कर दो अगर मैंने आपको दुख पहुंचाया हो। मेरा ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था। मां, भाई और रवि को मेरा प्यार देना। सुरक्षित रहो और ख्याल रखो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed