बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
'पागलपंती' के हैलोवीन पोस्टर्स से विशाल ददलानी की चेतावनी तक, पांच खबरें
पागलपंती के हैलोवीन पोस्टर्स
फिल्म पागलपंती के हैलोवीन पोस्टर्स आज रिलीज हुए है। पोस्टर्स में सभी किरदार डराने के साथ ही हंसाते भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में अनिल कपूर, अरशद वारसी, जॉन अब्राहम, पुलकित सम्राट,इलियाना डिक्रूज, उर्वशी रौतेला, कृति खरबंदा और सौरभ शुक्ला मुख्य किरदार में हैं। वहीं फिल्म अगले महीने यानी नवंबर की 22 तारीख को रिलीज होगी।
View this post on Instagram
A post shared by T-Series (@tseries.official) on
फिल्मों का कलेक्शन
दिवाली से पहले 25 अक्टूबर को तीन फिल्मों ने सिनेमाघर में दस्तक दी। बात इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की करें तो सांड की आंख ने 10.14 करोड़, मेड इन चाइना ने 9.60 करोड़ और हाउसफुल ने 128. 17 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं 18 अक्टूबर को रिलीज हुई सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान महज 2.36 करोड़ रुपये ही कमा पाई है।
फेमस डायलॉग्स पर 'बाला' आयुष्मान का रिएक्शन
आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म है बाला। इस फिल्म में आयुष्मान करीबन गंजे शख्स का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन में बिजी आयुष्मान ने एक नया ही तरीका खोज लिया है। आयुष्मान ने ड्वेन जॉनसन के डायलॉग 'कैन यू स्मेल वॉट द रॉक इज कुकिंग?, मोगैम्बो उर्फ अमरीश पुरी के मशहूर डायलॉग 'मोगैम्बो खुश हुआ' और विन डीजल के फास्ट एंड फ्यूरियस को लेकर मजेदार मीम बनाया है।
View this post on Instagram
A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on
View this post on Instagram
A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on
विशाल ददलानी की चेतावनी
म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर उन सभी को सख्त हिदायत दी है जो पुराने गानों को रीमिक्स कर रहे हैं। विशाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा, 'चेतावनी: मैं उन सभी के खिलाफ कोर्ट में जाऊंगा जो भी विशाल-शेखर के गानों को रीमिक्स करेंगे। साकी- साकी के बाद मैंने सुना है कि कुछ लोग दस बहाने, दीदार दे, सजनाजी वारी वारी, देसी गर्ल सहित कई और गानों को रीमिक्स करने वाले हैं। अपने गानें बनाओ..।'
View this post on Instagram
A post shared by VISHAL (@vishaldadlani) on