Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Poonam Dhillon: एक्टिंग से ज्यादा चर्चा में था पूनम ढिल्लों का लुक, तारीफ सुन-सुनकर परेशान हो गई थीं एक्ट्रेस

Mon, 26 Sep 2022 07:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Sep 2022 07:43 PM IST
विज्ञापन
Netflix Plan A Plan B Movie Actress Poonam Dhillon says compliments for her looks used to irritate her
Poonam Dhillon - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी खूबसूरती की तारीफ भला किसे पसंद नहीं होगी? उस पर भी किसी हीरोइन को उसके लुक और सुंदरता के लिए बार-बार कॉम्प्लिमेंट्स दिए जाएं तो शायद उसकी खुशी का ठिकाना ही न रहे! लेकिन, अपने दौर की शानदार अदाकारा पूनम ढिल्लों के साथ उल्टा था। उन्हें अपने लुक के लिए मिलने वाली तारीफों से चिढ़ तक होने लगी थी। जी हां, एक हालिया बातचीत में खुद एक्ट्रेस ने यह बात साझा की है।

Trending Videos
Netflix Plan A Plan B Movie Actress Poonam Dhillon says compliments for her looks used to irritate her
Poonam Dhillon - फोटो : amar ujala mumbai

पूनम ढिल्लों ने पुराने दिन याद करते हुए बताया कि जब वह फिल्म इंडस्ट्री में आईं तो शुरुआती वर्षों में उन्हें उनके लुक्स के लिए उन्हें खूब तारीफ मिलती थी। कहने को तो ये कॉम्प्लिमेंट्स थे, लेकिन उन्हें इससे काफी परेशानी होने लगी थी। बता दें कि पूनम ढिल्लों ने वर्ष 1978 में फिल्म 'त्रिशूल' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उस वक्त उनकी उम्र महज 16 वर्ष थी। लेकिन, पहली ही फिल्म से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई। अभिनय प्रतिभा से ज्यादा एक्ट्रेस के लुक की तारीफ होती थी।

Netflix Plan A Plan B Movie Actress Poonam Dhillon says compliments for her looks used to irritate her
poonam dhillon

हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि फिल्मों में काम करते हुए उन्हें सबसे ज्यादा क्या कॉम्प्लिमेंट मिला और सबसे ज्यादा दिक्कत किस बात से हुई। इसका जवाब देते हुए पूनम ढिल्लों ने कहा, 'दोनों सवालों का जवाब एक ही है और वह है कि लुक को लेकर मिले कॉम्प्लिमेंट्स।' पूनम ढिल्लों ने कहा कि लुक को लेकर मुझे काफी तारीफ मिलती थी। लोग कहते थे, 'तुम बहुत सुंदर हो। क्रिटिक्स भी यही लिखा करते थे।' पूनम ढिल्लों ने आगे कहा, 'मैं सोचा करती थी कि आखिर यह किस तरह का कॉम्प्लिमेंट है, जिसमें मेरा कोई योगदान ही नहीं। यह चेहरा, यह स्किन, बाल सबकुछ तो गॉड गिफ्ट है। मेरे पेरेंट्स का गिफ्ट है। मैं एक्टिंग के लिए कॉम्प्लिमेंट्स चाहती थी, लुक्स के लिए नहीं। मैं सुंदरता की तारीफ सुन-सुनकर परेशान हो गई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Netflix Plan A Plan B Movie Actress Poonam Dhillon says compliments for her looks used to irritate her
Poonam dhillon - फोटो : amar ujala mumbai

जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या लुक की वजह से उन्हें बतौर एक्ट्रेस सीरियसली नहीं लिया जा रहा था? इस पर उन्होंने कहा, 'शुरुआत में मैं एक्टिंग के बारे में कुछ नहीं जानती थी, क्योंकि मेरी उम्र 15-16 वर्ष थी। मैंने कभी एक्टिंग नहीं की थी। मेरे पास अनुभव नहीं था। लेकिन, जब मैंने एक्टिंग को समझना शुरू किया और परफॉर्म करना शुरू किया तब भी लोग कहते थे, 'यह बहुत सुंदर है। इससे आगे भी कुछ है, यह समझने में लोगों को वर्षों लगे।' बता दें कि पूनम ढिल्लों जल्द ही फिल्म 'प्लान ए प्लान बी' में नजर आएंगी। इसमें तमन्ना भाटिया और रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। फिल्म 30 सितंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर आएगी।

Bollywood Celebs: एनिमेटिड फिल्मों में खूब चला इन स्टार्स की आवाज का जादू, बच्चे ही नहीं बड़े भी हो गए दीवाने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed