{"_id":"5c89c859bdec2213fd298d05","slug":"neha-kakkar-start-new-reality-game-show-on-social-media-she-announced-the-detail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ ने किया बड़ा एलान, हर हफ्ते फैंस को जिताएंगी 50 हजार रुपए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ ने किया बड़ा एलान, हर हफ्ते फैंस को जिताएंगी 50 हजार रुपए
Thu, 14 Mar 2019 08:49 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 14 Mar 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
neha kakkar
नेहा कक्कड़ पिछले कुछ समय से अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं । कभी वो अपने सोशल मीडिया पर दर्द बयां करती हैं तो कभी किसी रियलिटी शो में रो पड़ती हैं । हाल ही में नेहा ने मीडिया से कहा था कि वो उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे में कुछ भी ना लिखें।
Trending Videos
Neha Kakkar
- फोटो : file photo
अब नेहा एक और वजह से चर्चा में आ गई हैं । दरअसल, नेहा ने सोशल मीडिया के जरिए एक बहुत बड़ी घोषणा की है । नेहा कक्कड़ एक रियलिटी गेम शो लाने वाली हैं । जो सोशल मीडिया पर ही खेला जाएगा । शो का नाम है 'झकास' Jhacaaash.
Neha kakkar
- फोटो : social media
ये पहला ऐसा रियलिटी शो है जो सोशल मीडिया पर लाइव खेला जाएगा । इस रियलिटी गेम शो में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे । शो में जो भी कंटेस्टेंट पूरे 10 सवालों का सही जवाब दे देगा, वो 50 हजार रुपए जीत जाएगा ।
Words fell short when it comes to your beauty 🤩. You are the most beautiful wonder of this world 😍
— NeHeart navnoor (@navnoor_brar) March 13, 2019
You are such a beautiful person that you’re making everyone’s life beautiful ♥️. Thank you fir being you 💖@iAmNehaKakkar #NehaKakkar #NehuHappyNeheartsHappy pic.twitter.com/InT6TXEdl0
विज्ञापन
विज्ञापन
neha kakkar
इस शो के लिए नेहा हफ्ते में एक बार लाइव आएंगी और जिन्हें ये गेम खेलना है वो नेहा के साथ जुड़ सकते हैं । ये शो 18 मार्च को लॉन्च होगा । इसके लिए फेसबुक पर 'झकास' नाम से पेज भी बनाया गया है । हर गुरुवार को 6 बजे इसी पेज पर ये गेम शो खेला जाएगा ।
विज्ञापन
Neha kakkar
- फोटो : social media
बता दें कि नेहा का ब्रेकअप होने के बाद भी वो लगातार काम करती रहीं । हाल ही में उन्होंने कहा था कि अपनी पर्सनल लाइफ और ब्रेकअप के बारे में उन्हें सोशल मीडिया पर यूं रिएक्ट नहीं करना चाहिए था । ये उनकी गलती है । नेहा ने कहा, 'मैं बहुत इमोशनल इंसान हूं. पिछले कुछ महीनों में जो कुछ भी मेरी जिंदगी में हुआ वो दुखद है ।'