बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं। अचानक जिस तरह से इन दोनों 'चट मंगनी पट व्याह' किया, इसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि नेहा और रोहनप्रीत की पहली मुलाकात इसी साल अगस्त महीने में हुई थी। और फिर 24 अक्टूबर को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन शादी के लिए नेहा ऐसे ही नहीं मानी इसके लिए रोहनप्रीत को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करना पड़ा था।
2 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : instagram/nehakakkar
दरअसल नेहा कक्कड़ ने द कपिल शर्मा शो में अपनी लव स्टोरी को लेकर कई खुलासे किए। नेहा ने बताया कि रोहनप्रीत से उनकी मुलाकात 'नेहू दा व्याह' गाने के दौरान हुई थी। शूटिंग के बाद रोहन ने नेहा से उनकी स्नैपचैट आईडी मांगी थी, जिसके बाद दोनों की बात शुरू हुई। जब बात आगे बढ़ी तो नेहा ने कुछ बातें रोहनप्रीत से साफ कह दी थीं।
3 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : instagram/nehakakkar
नेहा ने बताया कि उन्होंने रोहनप्रीत से कहा था कि अब उनकी उम्र शादी करने की हो गई है इसलिए वह अब डेट नहीं करना चाहतीं। इस पर रोहन ने कहा कि वह अभी सिर्फ 25 साल के ही हैं। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। कुछ दिनों बाद रोहनप्रीत ने नेहा को मैसेज कर कहा कि मैं आपके बिना नहीं रह सकता। चलो शादी कर लेते हैं।
4 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : वीरल भयानी
नेहा ने कपिल के शो में बताया कि उन्हें रोहनप्रीत की इस बात बिलकुल भरोसा नहीं हुआ। नेहा ने कहा, ''इन्होंने 2-3 बियर चढ़ाई हुई थी। मैंने सोचा बियर चढ़ाई हुई हैं, छोड़ो सुबह भूल जाएगा।'' अगले दिन नेहा शूट के लिए जब चंडीगढ़ पहुंची तो रोहनप्रीत उनसे मिलने आ गए। तब उन्होंने कहा कि वह अब शादी के लिए सीरियस हैं। इसके बाद नेहा ने उन्हें अपनी मां से मिलवा दिया।
5 of 5
नेहा कक्कड़ और प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी उत्साहित नजर आए थे। शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो गए थे। फिलहाल नेहा और रोहनप्रीत इस समय खूब एन्जॉय कर रहे हैं।