बॉलीवुड के सभी सेलेब्स ने बहुत ही जोश के साथ नए साल का सेलिब्रेशन किया। इस दौरान कोई परिवार के साथ वेकेशन पर सेलिब्रेट करता नजर आया तो किसी ने अपने परिवार के संग नए साल का जश्न किया। नेहा कक्कड़ ने भी नए साल के मौके पर एक पोस्ट की है लेकिन इस पोस्ट में उन्होंने बेहद ही इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने इस नोट में बताया कि कैसे वो रोहनप्रीत की वजह से शो के दौरान स्टेज पर ही रो पड़ीं। दरअसल रोहनप्रीत और नेहा कक्कड़ दोनों ही अपने शो की वजह से अलग-अलग जगहों पर परफॉर्म कर रहे थे। नए साल पर साथ न होने की वजह से नेहा अपने पति रोहनप्रीत को बहुत मिस कर रहीं थी।
Happy New Year: नए साल पर रोहनप्रीत की वजह से स्टेज पर ही रो पड़ीं नेहा कक्कड़, पोस्ट कर पति के लिए लिखी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 01 Jan 2022 04:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन