फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद रोहनप्रीत सिंह के साथ वापस मुंबई लौटीं नेहा कक्कड़, मंगलसूत्र और चूड़ा पहने आईं नजर

Wed, 28 Oct 2020 01:32 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 28 Oct 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Neha kakkar and rohanpreet singh returns Mumbai after marriage
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : वीरल भयानी

नेहा कक्कड़ शादी के बाद वापस मुंबई लौट आई हैं। नेहा कक्कड़ को पति रोहनप्रीत सिंह के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान गायिका वेस्टर्न लुक में देखीं। फोटोग्राफर्स को देखते ही नेहा कक्कड़ ने उनकी तरफ प्यारी सी मुस्कान दी और शादी की शुभकामनाएं देने वालों का शुक्रिया किया।

Neha kakkar and rohanpreet singh returns Mumbai after marriage
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : वीरल भयानी

बॉलीवुड के अन्य सितारों दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को देखें तो शादी के बाद ये अभिनेत्रियां एयरपोर्ट पर पारंपरिक ड्रेस पहने दिखी थीं लेकिन नेहा कक्कड़ ने मॉडर्न लुक अपनाया। उन्होंने बेहद आरामदायक और स्टाइलिश कपड़े पहने थे।

Neha kakkar and rohanpreet singh returns Mumbai after marriage
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : वीरल भयानी

नेहा ने क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग फ्लेयर्ड पैंट्स पहनी थी। वहीं रोहनप्रीत ने व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू पैंट्स कैरी किए थे। नई नवेली दुल्हन नेहा कक्कड़ ने हाथ में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहन रखा था। दोनों ने कैमरे के सामने पोज भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha kakkar and rohanpreet singh returns Mumbai after marriage
नेहा कक्कड़ की शादी की तस्वीरें - फोटो : वीरल भयानी

दिल्ली में की थी शादी
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने बीते 24 अक्तूबर को शादी रचाई थी। उन्होंने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में फेरे लिए थे। इस शादी को खूबसूरत बनाने के लिए दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस यादगार दिन पर खूब मस्ती और हंगामा हुआ। रोहनप्रीत के घर नेहा कक्कड़ का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया गया।
 

विज्ञापन
Neha kakkar and rohanpreet singh returns Mumbai after marriage
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkarFC

पंजाब में हुआ रिसेप्शन
सोमवार को पंजाब में रोहनप्रीत और नेहा का रिसेप्शन हुआ। इसमें परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों इस मौके पर काफी खुश नजर आए। इस मौके पर नेहा ने सफेद रंग का लहंगा और रोहनप्रीत ने नीले रंग का सूट पहन रखा था। बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत ने बहुत निजी तरीके से शादी की थी। समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ दोस्त शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि कोरोना काल की वजह से उन्होंने अपने विवाह की जानकारी कम ही लोगों के साथ साझा की थी। उन्होंने शादी समारोह में जिन खास लोगों को आमंत्रित किया था, उनमें टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया, पंजाबी गीतकार बानी संधू और जस्सी लोहका खासतौर पर मौजूद थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed