बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ वैसे भी काफी लाइमलाइट में रहती हैं। फिर जब बात नेहा की शादी की हो तो उनके फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। अब जब नेहा और रोहनप्रीत शादी के बंधन में बंध चुके हैं तो फैंस उनकी शादी की हर डीटेल भी जानना चाहते हैं। ऐसे में उनकी शादी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।
शादी के बाद नेहा और रोहनप्रीत ने खेला अंगूठी ढूंढने वाला खेल, ऐसे की नए जोड़े ने मस्ती
अब हाल ही में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी के बाद का एक वीडियो और वायरल हो रहा है। जिसमें शादी के बाद की जाने वाली अंगूठी ढूंढने की रस्म की जा रही है। वीडियो में नेहा और रोहन काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Neha Kakkar (@neheart_ruposhree) on
ये वीडियो नेहा कक्कड़ के एक फैनपेज ने साझा किया है। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा और रोहन दोनों एक दूध से भरे बर्तन में अंगूठी ढूंढ़ने की मशक्कत कर रहे हैं। लेकिन आखिरकार बाजी नेहा मार लेती हैं। अंगूठी मिलने के बाद सिंगर की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Neha Kakkar (@neheart_ruposhree) on
बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने बीते 24 अक्तूबर को शादी रचाई थी। उन्होंने दिल्ली के एक गुरूद्वारे में फेरे लिए थे। इस शादी को खूबसूरत बनाने के लिए दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इस यादगार दिन पर खूब मस्ती और हंगामा हुआ था। ससुराल पहुंचने के बाद नेहा का वहां पर बड़ी ही धूमधाम से स्वागत हुआ।
वहीं सोमवार को पंजाब में रोहनप्रीत और नेहा का रिसेप्शन हुआ। जिसमें परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों इस मौके पर काफी खुश नजर आए थे। इस मौके पर नेहा ने सफेद रंग का लहंगा और रोहनप्रीत ने नीले रंग का सूट पहन रखा था।
पढ़ें: VIDEO: प्रियंका चोपड़ा का वीडियो वायरल, बेटी के मिस वर्ल्ड बनने पर मां ने कही थी ये बात