नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की खबरें ना केवल छोटे पर्दे पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रहीं। दोनों के परिवारों ने मिलकर 14 फरवरी को शादी की तारीख तय की थी। अब आदित्य नारायण के घोड़ी पर चढ़ने से लेकर शादी के मंडप तक का वीडियो सामने आया है।
घोड़ी पर चढ़कर बरात लेकर पहुंचे आदित्य नारायण, दुल्हन बनीं नेहा कक्कड़ का वीडियो आया सामने
सोनी टीवी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आदित्य नारायण बरात लेकर जाते दिख रहे हैं हालांकि उनका चेहरा छुपा हुआ होता है। इसके बाद आदित्य स्टेज पर पहुंचते हैं और नेहा कक्कड़ के साथ मिलकर 'मेहंदी लगा के रखना' गाना गाते हैं।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
शादी की रस्मों के दौरान 'इंडियन आइडल 11' के जज हिमेश रेशमिया पत्नी सोनिया कपूर के साथ स्टेज पर पहुंचे। सोनिया आदित्य को एक गिफ्ट देती हैं और दोनों को ढेर सारी बधाई देती हैं। सोनिया कहती हैं कि 'हम बराती बनकर आए हैं इसके बाद अब शादी होगी।'
मंच पर नेहा और आदित्य की शादी के लिए एक पंडित को बुलाया जाता है। इस दौरान नेहा पिंक कलर की ड्रेस पहने दुल्हन बनीं नजर आईं। वहीं आदित्य क्रीम कलर की शेरवानी में दिखे। बता दें कि ये सारा किस्सा 'इंडियन आइडल 11' के सेट से शुरू हुआ था। सेट पर दोनों के पेरेंट्स शगुन के साथ शादी का रिश्ता लेकर पहुंचे थे।
नेहा और आदित्य असल में शादी नहीं कर रहे बल्कि यह 'इंडियन आइडल 11' की टीआरपी को भुनाने के लिए रचा गया है। इससे शो को जबरदस्त टीआरपी मिल रही है। हर एपिसोड में कोई ना कोई रस्म होती दिखी। वहीं नेहा और आदित्य एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट करते भी नजर आए। ऐसी भी खबरें हैं कि दोनों वाकई एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
सिद्धार्थ को 'फिक्स्ड विनर' कहे जाने पर अब आसिम ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच