चर्चित अभिनेत्री नीना गुप्ता सोमवार से यहां मुंबई में शुरू होने वाली एक फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लेने जा रही हैं। देहरादून से आने के बाद वह पिछले कई दिनों से एकांतवास में दिन बिता रही थीं। बुजुर्ग कलाकारों के शूटिंग में हिस्सा लेने पर लगी रोक हटने के बाद ये पहली फिल्म है, जिसमें 60 साल से ऊपर के कई कलाकार काम करने जा रहे हैं।
2 of 5
अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : ट्विटर
जानकारी के मुताबिक निर्देशक काश्वी नायर की पहली फिल्म जिसमें अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की मुख्य भूमिकाएं की सोमवार से शूटिंग शुरू होगी। यह एक क्रॉस-बॉर्डर लव स्टोरी है। महामारी के चलते हुए लॉकडाउन से ठीक पहले इस फिल्म को पूरा होने में सिर्फ दो हफ्ते की शूटिंग बाकी थी।
3 of 5
अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : ट्विटर
फिल्म के निर्माता निखिल आडवाणी कहते हैं, "हम सबने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है कि सभी एक्टर्स सुरक्षित रहें। यह पूरी कास्ट के साथ 10 दिन का शूट होगा। इसके बाद चार दिन का शेड्यूल बारिश के बाद सितंबर के आखिरी हफ्ते में होगा। हमने शुरू में 21 मार्च से अप्रैल की शुरुआत तक फिल्म करने की योजना बनाई थी, लेकिन लॉकडाउन के वजह से इस योजना में देरी हो गई।"
4 of 5
नीना गुप्ता
- फोटो : Social Media
नीना गुप्ता के अलावा इस शेड्यूल में दिव्या सेठ और कंवलजीत सिंह भी हिस्सा ले रहे हैं। कंवलजीत उन वरिष्ठ अभिनेताओं में शामिल थे जिन्होंने 65 साल से अधिक उम्र के कलाकारों के शूटिंग में हिस्सा लेने पर लगी रोक के खिलाफ आपत्ति जताई थी। महाराष्ट्र सरकार के इस दिशा निर्देश को बंबई उच्च न्यायालय ने इसे रद्द कर दिया था।
5 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के सह निर्माता जॉन अब्राहम ने कहा, 'हमारा मकसद नए टैलेंट और अच्छी कहानियों को पर्दे पर लाना है। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए इंतजार किया है कि यूनिट पूरी तरह से सुरक्षित हो और हम शूटिंग फिर से शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।'