{"_id":"5e3287dc8ebc3e4aec68042d","slug":"neena-gupta-share-her-bold-photo-she-beat-new-heroines-from-her-boldness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"60 की उम्र में 30 जैसा है नीना गुप्ता का फैशन, बोल्डनेस में नई हीरोइनों को भी देती हैं मात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
60 की उम्र में 30 जैसा है नीना गुप्ता का फैशन, बोल्डनेस में नई हीरोइनों को भी देती हैं मात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
neena gupta
- फोटो : social media
Link Copied
नीना गुप्ता हाल ही में आई फिल्म 'पंगा' में कंगना रनौत की मां का किरदार निभाती नजर आई हैं । फिल्म में नीना के काम की खूब सराहना हुई । नीना अब अपने नए लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं । नीना ने नया हेयर कट लिया और अपनी तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की । उन्होंने फोटो को एक मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
Trending Videos
2 of 6
neena gupta
- फोटो : social media
नीना गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा, 'गूगल वालों, अब तो मेरी उमर कम करके लिख दो।' इसके साथ ही उन्होंने अपनी हेयर स्टाइलिस्ट को भी थैंक्यू कहा। नीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । नीना की तस्वीरें देख आप कहेंगे कि वो आजकल की नई हीरोइनों को भी अपनी बोल्डनेस से मात देती हैं।
3 of 6
neena gupta
- फोटो : social media
आज आपको नीना की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाते हैं जिसमें वो आज की हिट हीरोइनों से भी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं । नीना गुप्ता की उम्र 60 साल है लेकिन वो अपनी फिटनेस और खूबसूरती का बहुत ध्यान रखती हैं । नीना गुप्ता का जन्म दिल्ली में 4 जुलाई 1959 को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
neena gupta
- फोटो : social media
नीना गुप्ता 80 के दशक में मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रहीं। उन्होंने 1989 में विवियन रिचर्ड्स से शादी किए बिना ही बेटी मसाबा को जन्म दिया था। बिन ब्याही मां बनकर उन्होंने समाज को चर्चा का एक और विषय दे दिया। उस वक्त नीना गुप्ता की काफी आलोचना भी हुई थी लेकिन उन्होंने समाज की परवाह नहीं की।
बता दें कि विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट की दुनिया के बड़े नामों में शुमार हैं। जब विवियन ने नीना गुप्ता से मुलाकात की तो वो पहले से ही शादीशुदा थे। यह बात जानते हुए भी नीना और विवियन का अफेयर चला। विवियन रिचर्ड्स से अलग होने के बाद नीना गुप्ता ने साल 2008 में दिल्ली में रहने वाले विवेक मेहरा से शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।