सोशल मीडिया पर कॉमेडी और अपने मिमिक्री वीडियो के कारण 'नजमा आपी' के नाम से फेमस हुई सलोनी गौड़ एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार किसान आंदोलन के कारण सेलिब्रिटीज के बीच चल रहे सोशल मीडिया वॉर के बीच नजमा आपी का नाम सामने आया है।
2 of 5
सलोनी गौड़
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने अभिनेत्री कंगना रणौत पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। दरअसल हॉलीवुड गायिका रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग ने देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट करते हुए किसानों का समर्थन किया है। इसके बाद से इस मुद्दे पर सरकार और किसान का समर्थन करने वाले सेलेब्स के बीच जंग छिड़ गई है।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : twitter.com/KanganaTeam
सभी लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि नजमा आपी ने किसान और सरकार को लेकर कुछ नहीं बोला है। उन्होंने कंगना के साथ पुराने विवाद को याद करते हुए उनपर निशाना साधा है।
4 of 5
सलोनी गौड़
- फोटो : इंस्टाग्राम
नजमा आपी यानी सलोनी ने रिहाना और ग्रेटा की ओर इशारा करते हुए लिखा कि बेचारी कंगना अकेले किस- किस को रिप्लाई करेगी। बस करो अमेरिकियों। बता दें कि रिहाना ने किसान आंदोलन की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया था कि हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?
इसपर कंगना ने बेहद तल्ख लहजे में जवाब दिया था। उन्होंने लिखा था कि कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं, आतंकवादी हैं जो भारत को बांटना चाहते हैं। ताकि चीन हमारे देश पर कब्जा कर ले और यूएसए जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दे। शांति से बैठो बेवकूफ। हम तुम्हारे जैसे मूर्ख नहीं है जो अपने देश को बेच दें।