दक्षिण भारत की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा और फिल्म डायरेक्टर विग्नेश शिवन ने एक- दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद बीते गुरुवार (9 जून) को शादी कर ली। यह शादी तामिलनाडु के महाबलीपुरम के एक रिसॉर्ट में हुई। इस ग्रैंड वेडिंग के लिए वेन्यू को बहुत ही भव्य तरीके से सजाया गया था। दोनों की शादी में साउथ के कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी। इसके साथ ही बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी नए जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए वहां पहुंचे थे। इस बीच खबर है कि शादी के बंधन में बंधते ही इस कपल ने एक- दूसरे को कई महंगे तोहफे दिए हैं।
2 of 4
नयनतारा-विग्नेश शिवन
- फोटो : सोशल मीडिया
पति को दिया खास तोहफा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने पति को शादी में तोहफे के तौर पर एक आलीशान बंगला दिया है। इस बंगले की कीमत 20 करोड़ रुपए है। जानकारी के अनुसार इस बंगले की कागजी कार्यवाही भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि नयनतारा और विग्नेश जल्द ही इस आलीशान घर में शिफ्ट होने वाले हैं।
3 of 4
विग्नेश शिवन, नयनतारा
- फोटो : social media
ननद को भी दिया खास गिफ्ट
एक्ट्रेस ने अपने ससुराल के लोगों को भी कई कीमती तोहफे दिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अपनी ननद को 30 सोने की ज्वेलरी गिफ्ट की है। जिसकी कीमत काफी ज्यादा है। इसके अलावा नयनतारा ने करीबी रिश्तेदारों को भी महंगे तोहफे दिए हैं।
4 of 4
नयनतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
विग्नेश ने भी नयनतारा को दिए महंगे तोहफे
विग्नेश ने भी अपनी पत्नी को कई महंगे गिफ्ट दिए हैं। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने एक्ट्रेस को कीमती रिंग दी है। इस रिंग की कीमत 5 करोड़ रूपए बताई जा रही है। बता दें कि दुल्हन के जोड़े में नयनतारा काफी सुंदर लग रही थीं। अपनी शादी में उन्होंने जो गहने पहने थे वो विग्नेश ने ही उन्हें गिफ्ट की थे। इन ज्वेलरी की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए थी।