बॉलीवुड अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर सीडीआर घोटाले में अपनी पत्नी की जासूसी के आरोप लग रहे हैं लेकिन इस पूरे मामले में खुद नवाज की पत्नी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। आलिया ने नवाजुद्दीन के साथ अपनी तस्वीर डालकर इन आरोपों का खंडन किया है।
2 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : bestquotesphotos
आलिया ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लिखा कि ऐसे अफवाहें आने से वह और नवाज दोनों हैरान हैं पति से जुड़े पुराने विवादों पर आलिया कहती हैं कि नवाजुद्दीन का बस इतना दोष हैं कि वह सिर्फ और सिर्फ सच बोलते हैं। अपने और नवाज के रिश्तों के बारे में आलिया लिखती हैं, मेरा और नवाज का रिश्ता 15 साल पुराना है जब नवाज कुछ भी नहीं थे और आज बहुत कुछ हैं। मुझे नवाज की हमेशा से जो अच्छी बात लगी वो है उनका खुले विचारों का होना।
आलिया ने लिखा, मैं हिंदू ब्राह्मण परिवार से हूं, वहीं नवाज एक मुस्लिम हैं लेकिन हमारे बीच कभी धर्म की दीवार नहीं आई। नवाज ने कभी मेरे अलग धर्म से होने का मुझे अहसास नहीं होने दिया न ही अपने धर्म को मुझपर कभी थोपने की कोशिश की। वो जितना अपने धर्म को मानते हैं वही रिस्पेक्ट वो मेरे धर्म को भी देते हैं यही हमारे बीच एक मजबूत रिश्ते की बुनियाद है।
4 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बॉलीवुड
- फोटो : ANI
आपको बता दें कि शुक्रवार को उन पर गलत तरीके से पत्नी की जासूसी करवाने के आरोप भी लगे थे। इस मामले में मुंबई की ठाणे पुलिस ने उन्हें समन भी जारी किया है। ये समन CDR यानी कॉल डेटा रिकॉर्डिंग को लेकर थी हालांकि अब तक उन्होंने समन का जवाब नहीं दिया वो सोमवार को पेश होंगे। नवाज इन दिनों शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के जीवन पर बन रही फिल्म में काम कर रहे हैं।