फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब इस एक्ट्रेस पर आया नवाज का दिल, फोटो पोस्ट कर लिखा- 'यह मेरे रोम रोम में बसी है'

Sun, 22 Jul 2018 07:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui To Romance Italian Actress Valentina Corti  In Tannishtha Chatterjee Film
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में एक्ट्रेसेज के साथ लव मेकिंग और न्यूड सीन्स देकर नवाजुद्दीन ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अपनी आत्मकथा में उन्होंने खुलासा किया है कि शादी से पहले दो-दो एक्ट्रेसेज के साथ उनके जिस्मानी रिश्ते थे। अब खबर है कि उनकी जिंदगी में नई बाला की एंट्री हो चुकी है।
Nawazuddin Siddiqui To Romance Italian Actress Valentina Corti  In Tannishtha Chatterjee Film
नवाजुद्दीन सिद्दिकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों इटली की राजधानी रोम में हैं। यहां वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आए हैं। इसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की। फोटो में वह एक विदेशी महिला के साथ नजर आ रहे हैं। एक्टर ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'यह लड़की मेरे रोम रोम बसी है। ' तभी से इस मिस्ट्री वूमन के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं यह नवाजुद्दीन की गर्लफ्रेंड तो नहीं!
Nawazuddin Siddiqui To Romance Italian Actress Valentina Corti  In Tannishtha Chatterjee Film
nawazuddin
दरअसल, नवाजुद्दीन जिस महिला के साथ नजर आ रहे हैं वह इटली की अभिनेत्री हैं। उनका नाम वैलेंटीना कोर्टी है। जल्द नवाज और वैलेंटीना एक दूसरे के साथ रोमांस करते दिखेंगे। ट्विस्ट यह है कि उनका प्यार असल में नहीं बल्कि फिल्मी पर्दे पर परवान चढ़ेगा। दोनों एक्टर तनीषा चैटर्जी की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui To Romance Italian Actress Valentina Corti  In Tannishtha Chatterjee Film
Nawazuddin Siddiqui
तनीषा चैटर्जी अभिनेत्री हैं। वह फिल्म पार्च्ड, अनइंडियन, एंग्री इंडियन गॉडेस समेत कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब वह निर्देशन में कदम रखने जा रही हैं। उनकी डेब्यू फिल्म में नवाज और वैलेंटीना लीड रोल निभा रहे हैं। हालांकि, फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है। बता दें कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में नवाजुद्दीन तनीषा के सीनियर थे। दोनों एक दूसरे को पिछले 14 साल से जानते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed