फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nawazuddin siddiqui shares rare picture of daughter shora fans reaction she is so beautiful

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साझा की बेटी की अनदेखी तस्वीर, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Mon, 26 Sep 2022 06:18 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 06:18 PM IST
सार

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बेटी की अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। फैंस से लेकर सेलेब्स भी नवाज की बेटी की क्यूटनेस के कायल हो गए हैं।

विज्ञापन
nawazuddin siddiqui shares rare picture of daughter shora fans reaction she is so beautiful
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी बेटी शोरा - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने काम से जुड़ी चीजें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। हालांकि बहुत कम ऐसा होता है कि वह अपने परिवार की तस्वीरें आदि साझा करते हो। अभिनेता अपनी  निजी जिंदगी के बारे में भी बहुत कम बात करते नजर आते हैं और उनकी पत्नी से लेकर बेटी तक को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते हैं। हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बेटी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। जिसे देखने के बाद कमेंट सेक्शन में कमेंट की जैसे झड़ी लग गई है।

विज्ञापन

लिखा दिल छू लेने वाला नोट
दरअसल नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने में डॉटर्स डे के मौके पर अपनी बेटी शोरा की तस्वीर साझा की है। जिसमें कैमरे की तरफ मुस्कुराती हुई शोरा बेहद मासूम लग रही हैं। नवाजुद्दीन ने अपनी बेटी की ये तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "आपकी मुस्कुराहट से ज्यादा कीमती कुछ भी नहीं है शोरा, हैप्पी डॉटर्स डे"।

View this post on Instagram

A post shared by Nawazuddin Siddiqui (@nawazuddin._siddiqui)

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यूटनेस ने जीत लिया फैंस का दिल
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा कुछ दिन पहले चर्चा में आ गई थी, जब अभिनेता ने 'बारिश की जाए' पर शोरा को डांस करते हुए वीडियो साझा की थी। अब एक बार फिर से लेटेस्ट तस्वीर में शोर की क्यूटनेस फैंस का दिल लूट रही हैं। फैंस के साथ सेलेब्स भी शोरा पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "बहुत खूबसूरत माशा अल्लाह"। वहीं दूसरे ने भी लिखा- "शोरा बहुत क्यूट और स्वीट है"। इसी तरह से कई अन्य यूजर्स मजेदार प्रतिक्रिया भी देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

पिता को लड़की के गेटअप में देख परेशान हो गई थी शोरा
हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म हड्डी से लड़की के अवतार में लुक वायरल हुआ था, जिसके बारे में बात करते हुए अभिनेता ने बताया था कि उनकी बेटी उन्हें इस तरह के किरदार में देखकर काफी परेशान हो गई थी। हालांकि बाद में वह समझ गईं कि ये एक भूमिका के लिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed