बॉलीवुड कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान और राधिका आप्टे की चर्चित वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' जब से रिलीज हुई तबसे आए दिन किसी न किसी खास वजह से सुर्खियों में हैं। बीते दिनों इस फिल्म के दूसरे सीजन 'सेक्रेड गेम्स 2' का टीजर रिलीज हुआ था। जिसके दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं 'सेक्रेड गेम्स 2' को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। जो दर्शकों को हैरान कर सकती है।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'सेक्रेड गेम्स' के सीजन 2 में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान ने अपनी फीस को बढ़ा लिया है। बताया जा रहा है कि 'सेक्रेड गेम्स' को केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया गया है, जिस वजह से उन्होंने अपनी फीस को बढ़ा लिया है। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि उनकी फीस में कितना इजाफा हुआ है।
खबरों की मानें तो 'सेक्रेड गेम्स' की सफलता के बाद मेकर्स ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान की फीस को खुद ही बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि 'सेक्रेड गेम्स' पहली ऐसी भारतीय वेब सीरीज है जिसे विदेश में भी काफी पसंद किया गया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को अब तक लाखों-करोड़ों दर्शक देख चुके हैं।
वहीं बात करें 'सेक्रेड गेम्स 2' के टीजर की तो यह दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। 45 सेकेंड की इस टीजर में इसके पहले सीजन के सभी डायलॉग्स सुनने को मिल रहे हैं। बात करें वीडियो की तो बैकग्राउंड में फिल्म के चर्चित किरदार गणेश गायतोंडे यानी नवाजुद्दीन सिद्दीकी के डायलॉग्स आपके दिल को जीत लेंगे। इस पूरे टीजर में 'सेक्रेड गेम्स' के लोगो को दिखाया गया है। 'सेक्रेड गेम्स 2' का टीजर देखने के बाद दर्शको के बीच सीजन 2 को देखने का उत्साह बढ़ा दिया है।
आपको बता दें कि 'सेक्रेड गेम्स' बीते 6 जुलाई को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। अब तक इस वेब सीरीज को करोड़ों लोगों ने देख लिया है। वेब सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा सैफ अली खान इंस्पेक्टर सरताज सिंह की भूमिका में और एक्ट्रेस राधिका आप्टे रॉ ऑफिसर की भूमिका में हैं। 'सेक्रेड गेम्स' के दमदार डायलॉग्स सोशल मीडिया काफी वायरल भी हुए।