राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कीर्ति सुरेश स्टारर तेलुगू रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'गुड लक सखी पिछले महीने बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर भी दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। 'गुड लक सखी' की ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने की तारीख भी सामने आ चुकी है। यह फिल्म नागेश कुकुनूर द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म निर्माता कुकुनूर को "हैदराबाद ब्लूज़", "रॉकफोर्ड", "इकबाल" और "डोर" जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है।
2 of 4
good luck sakhi
- फोटो : insta-satelliterightsthamizh
इस दिन रिलीज होगी फिल्म-
साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की फिल्म 'गुड लक सखी' 12 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कीर्ति सुरेश के अलावा आदि और जगपति बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। हालांकि यह फिल्म तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषा में रिलीज होगी।
3 of 4
good luck sakhi
- फोटो : insta-satelliterightsthamizh
ये है फिल्म की कहानी-
फिल्म 'गुडलक सखी' एक खुशमिजाज लड़की सखी पामार (सुरेश) की कहानी है, जो रायलसीमा क्षेत्र में बंजारा जनजाति से है। सखी को लोग " बैड लक सखी" के नाम से बुलाते हैं क्योंकि ग्रामीण किसी भी स्थिति में सखी की उपस्थिति को एक अपशगुन मानते हैं, क्योंकि शादी से ठीक पहले उसके मंगेतर की अचानक मौत हो जाती है। कहानी में ट्विस्ट आता है जब "एक कर्नल (बाबू) गांव में आता है, जो एक होनहार निशानेबाज की तलाश में है, जिसे वह बड़े मंच के लिए तैयार करना चाहता है। उसके बाद, सखी राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने के लिए निशानेबाजी का प्रशिक्षण लेना शुरू कर देती है। फिल्म में सखी यानी कीर्ति सुरेश की निशानेबाज बनने की कहानी दिखाई गई है।
4 of 4
Keerthy Suresh
- फोटो : instagram
"महानती" के लिए मिला है सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
अभिनेत्री कीर्ति सुरेश को 2018 की फिल्म "महानती" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है और वह अगली बार महेश बाबू द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी "सरकारू वारी पाटा" में दिखाई देंगी। यह फिल्म मई में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।