फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है। पोस्टर देखकर साफ नजर आ रहा है नसीरुद्दीन शाह इस फिल्म में एक बार फिर से दर्शकों के हंसने और एकदम अलग किरदार से छाप छोड़ने के लिए तैयार है।
इस फिल्म का नाम 'होप और हम' है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के अलावा 'दिल चाहता है' और 'सिंघम' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं सोनाली कुलकर्णी भी होंगी। वहीं 'ए वेडनेसडे' और 'हैदर' में काम कर चुके आमिर बशीर भी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म का पहला पोस्टर ट्रेड एनिलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया है।
तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार 'होप और हम' 11 मई को रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर को देखकर कह सकते हैं कि यह फिल्म आम आदमी की जिंदगी पर आधारित फिल्म है, जो रोज की जरूरतों के बीच हर दिन नई आशा लेकर बैठता है। फिल्म का निर्देशन सुदीप बंद्योपाध्याय ने किया है वहीं फिल्म के निर्माता समीर बंद्योपाध्याय हैं।
आपको बता दें कि आखिरी बार नसीरुद्दीन शाह फिल्म 'अय्यारी' में नजर आए थे। फिल्म में उनके किरदार का नाम 'बाबूराव शास्त्री' था। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वायपेयी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म दो आर्मी ऑफियर पर आधारित थी, लेकिन बॉक्सऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी।