फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी टॉप एक्ट्रेस थीं नम्रता शिरोडकर, फिल्मों से दूर जी रहीं लग्जरी ज़िंदगी, लुक्स में भी आ गया है बदलाव

Fri, 22 Jan 2021 11:24 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 22 Jan 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
Namrata Shirodkar Birthday Special See In Pics Actress Then and Now Look
नम्रता शिरोडकर - फोटो : Instagram

90 के दशक में मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोडकर का जन्म 22 जनवरी 1972 को मुंबई में हुआ था। इस साल नम्रता अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। नम्रता ने अपने समय में एक से एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन एक फिल्म के दौरान नम्रता की मुलाकात साउथ इंडियन इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू से हुई। पहली ही मुलाकात में दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। जिसके बाद इन दोनों ने शादी भी कर ली और शादी के बाद नम्रता ने अपने करियर को अलविदा कह दिया।

Namrata Shirodkar Birthday Special See In Pics Actress Then and Now Look
नम्रता शिरोडकर

नम्रता शिरोडकर ने साल 1993 में फेमिना मिस इंडिया का टाइटल जीता। इसके बाद उन्होंने सलमान खान और ट्विंकल खन्ना के साथ फिल्म जब प्यार किसी से होता है से डेब्यू किया। फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन इसके बाद भी नम्रता के पास काम के ऑफर आते रहे। पहली फिल्म के बाद नम्रता ने तेलुगू फिल्म वामसी साइन की। जिसमें उनके साथ लीड रोल में महेश बाबू थे। वामसी महेश बाबू की पहली फिल्म थी।

Namrata Shirodkar Birthday Special See In Pics Actress Then and Now Look
Namrata Shirodkar and Mahesh Babu - फोटो : file photo

साल 2000 में वामसी फिल्म में नम्रता और महेश बाबू की पहली मुलाकात मुलाकात हुई थी। पहली ही फिल्म के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। नम्रता और महेश बाबू ने 4 साल तक रिलेशन में रहने के बाद 10 फरवरी 2005 को शादी कर ली थी। शादी के बाद नम्रता ने फिल्मों से दूरी बना ली। दोनों के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Namrata Shirodkar Birthday Special See In Pics Actress Then and Now Look
नम्रता शिरोडकर - फोटो : Instagram

इतने सालों में नम्रता के लुक्स में भी काफी बदलाव आया है।  नम्रता भले ही फिल्मों से लंबे समय से दूर हैं लेकिन वो इंस्टाग्राम पर अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसमें उनकी लग्जीरियस लाइफ की झलक भी दिखाई देती है। फिल्मों से दूर नम्रता अब पहले से थोड़ी अलग दिखने लगी हैं लेकिन खूबसूरती के मामले में वो आज भी कई हीरोइनों को मात देती हैं।

विज्ञापन
Namrata Shirodkar Birthday Special See In Pics Actress Then and Now Look
namrata shirodkar - फोटो : social media

बात करें नम्रता के फिल्मी करियर की तो उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। नम्रता की प्रमुख फिल्मों में कच्चे धागे, वास्तव, पुकार, दिल विल प्यार व्यार, वामसी, हीरो हिंदुस्तानी, आगाज, प्राण जाए पर शान ना जाए, अलबेला रही हैं। नम्रता आखिरी बाद तेलुगू फिल्म अंजी (Anji) में नजर आई थीं, जो साल 2004 में रिलीज हुई थी।

पढ़ें: सना खान की शादी को हुए दो महीने पूरे, तोहफा देख खिल गया सैयद अनस का चेहरा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed