देश के कई हिस्सों में आज (25 जुलाई) नागपंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। बॉलीवुड फिल्मों में भी नाग- नागिन की कहानियां खूब दिखाई गई हैं, जिन्हें दर्शकों ने पसंद किया। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने बड़े पर्दे पर नागिन का रोल किया और अपने किरदार से वाहवाही बटोरी।
2 of 6
नागिन
- फोटो : सोशल मीडिया
1976 में रिलीज हुई फिल्म 'नागिन' में अभिनेत्री रीना रॉय ने नागिन का मुख्य किरदार निभाया। इस फिल्म को राजकुमार कोहली ने निर्देशित किया था। फिल्म में रीना रॉय के अलावा सुनील दत्त, फिरोज खान, जीतेंद्र, संजय खान, रेखा, मुमताज और कबीर बेदी ने अहम भूमिका निभाई।
3 of 6
शेषनाग
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'शेषनाग' में दो इच्छाधारी सांपों की कहानी को दिखाया गया था। इस फिल्म में रेखा अलग ही किरदार में नजर आईं। केआर रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रेखा के साथ जीतेंद्र, ऋषि कपूर, माधवी और मंदाकिनी अहम भूमिका में थे। यह फिल्म साल 1990 में आई थी।
4 of 6
हिस्स
- फोटो : सोशल मीडिया
2010 में आई फिल्म 'हिस्स' में मल्लिका शेरावत नागिन की भूमिका में थीं। फिल्म की कहानी एक वैज्ञानिक और नागिन के इर्द गिर्द बुनी गई थी। फिल्म में इरफान खान भी अहम भूमिका में थे।
5 of 6
जानी दुश्मन
- फोटो : सोशल मीडिया
'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। मल्टीस्टारर इस फिल्म में सनी देओल, शरद कपूर, सोनू निगम, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरमान कोहली, मनीषा कोइराला सहित अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अरमान कहोली और मनीषा कोइराला, नाग नागिन की भूमिका में दिखे।