फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Controversial Movies: विवादित मुद्दों पर बनी थीं ये फिल्में, आप सिर्फ ओटीटी पर ही देख पाएंगे

Fri, 25 Mar 2022 07:30 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 25 Mar 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
must watch top controversial movies on ott platform netflix zee5 amazon prime hotstar news in hindi
controversial movies - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। लॉकडाउन के बाद ‘द कश्मीर फाइल्स’ पहली ऐसी फिल्म हैं, जिसने 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छू लिया है। इस फिल्म में विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीरी पंडितों के असहाय दर्द की एक झलक दिखाई है, जिसने दर्शकों को रोंगट खड़े कर दिए। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लेकिन फिल्म ने राजनीतिक विवाद जरूर खड़ा कर दिया। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म की वजह से विवाद खड़ा हुआ है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के नाम बताते हैं, जिसकी कहानी ने राजनीति में हंगामा मचा दिया था। इन फिल्मों को आप आसानी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।  

must watch top controversial movies on ott platform netflix zee5 amazon prime hotstar news in hindi
आरक्षण - फोटो : सोशल मीडिया

आरक्षण
प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरक्षण’ ने काफी विवाद खड़ा कर दिया था। इस फिल्म के जरिए शिक्षा व्यवस्था में जाति आधारित आरक्षण जैसा विवादित और संवेदनशील विषय को उठाया गया था, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, मनोज बाजपेयी, प्रतीक बब्बर जैसे कई कलाकार नजर आए थे। फिल्म को उत्तर प्रदेश, पंजाब और आंध्र प्रदेश में बैन तक कर दिया गया था। ये फिल्म आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

must watch top controversial movies on ott platform netflix zee5 amazon prime hotstar news in hindi
फिराक - फोटो : सोशल मीडिया

फिराक
‘फिराक’ एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन नंदिता दास ने किया था। साल 2002 में हुए गुजरात दंगों पर आधारित इस फिल्म में कई सच्ची कहानियों को एक साथ दिखाया गया था। फिल्म ने कई पुरस्कार अपने नाम किए थे। इतना ही नहीं, नंदिता दास की इस फिल्म ने एक राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किया। हालांकि, फिल्म गुजरात में बैन कर दी गई थी। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, दीप्ति नवल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, संजय सूरी, रघुबीर यादव, शाहाना गोस्वामी और टिस्का चोपड़ा जैसे सितारे नजर आए थे। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
must watch top controversial movies on ott platform netflix zee5 amazon prime hotstar news in hindi
परजानिया - फोटो : सोशल मीडिया

परजानिया
फिल्म ‘परजानिया’ भी गुजरात दंगों पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक लड़के के आस-पास घूमती नजर आती है, जो दंगों के दौरान खो जाता है। इस फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया था। हालांकि, डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर ये फिल्म मौजूद है। यहां आप इस फिल्म को आसानी से देख सकते हैं।

विज्ञापन
must watch top controversial movies on ott platform netflix zee5 amazon prime hotstar news in hindi
मैन बिहाइंड द सन - फोटो : सोशल मीडिया

मैन बिहाइंड द सन
इस लिस्ट में फिल्म ‘मैन बिहाइंड द सन’ का नाम भी शामिल है, जिसकी कहानी जापानी सैनिकों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। फिल्म में चीनी और रूसी कैदियों को प्रताड़ित किया जाता है। फिल्म के ग्राफिक्स और हिंसक सीन्स को दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों ने भी पसंद नहीं किया था। सीन्स पर काफी विवाद खड़ा हो गया था। ये फिल्म यू-ट्यूब पर आप देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed