फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Low Budget Films: कम बजट में बनी थीं ये पांच फिल्में, सिनेमाघर में नहीं देख पाए तो ओटीटी पर इस वीकेंड ही देखिए

Fri, 25 Mar 2022 07:24 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 25 Mar 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
ott weekend watch top five low budget films movies to watch this weekend if you miss in cinema
कम बजट में बनी फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। दर्शक इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं और ये फिल्म कई राज्यों में टैक्स फ्री भी हो चुकी है। द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में ये दिखाती हैं कि जब ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने की बात आती है तो बजट हमेशा जरुरी नहीं होता। फिल्म की कहानी ही इतनी मजबूत होनी चाहिए कि दर्शकों के कदम सिनेमाघरों की तरफ बढ़ने के लिए रुके नहीं। आज का दर्शक सिर्फ वह कहानी नहीं चाहता तो कि मनोरंजन करे, बल्कि वह उस कहानी के पीछे जुड़ी सच्चाई भी जानना चाहता है।


विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और उनके विस्थापन की कहानी पर बनी है। इस फिल्म का बजट मात्र 25 करोड़ रुपये है और आज की तारीख में ये फिल्म 200 करोड़ से भी ज्यादा कमाई कर चुकी है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ कम बजट में बनी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि ओटीटी  पर मौजूद हैं और कश्मीर फाइल्स की तरह आकर्षक हैं।
 
ott weekend watch top five low budget films movies to watch this weekend if you miss in cinema
अंधाधुन - फोटो : सोशल मीडिया
अंधाधुन (जियो सिनेमा और नेटफ्लिक्स)
यह एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर है जो कि 25 करोड़ रुपये में बनी थी और इस फिल्म ने 74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। श्रीराम राघवन की इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू हैं। यह फिल्म आकाश नाम के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सिंगर और पियानो भी बजा लेता है। आकाश कथित तौर पर नेत्रहीन है। इस फिल्म में एक हत्या हो जाती है, आकाश हत्या का एकमात्र गवाह है। इसके बाद से कहानी में ट्विस्ट आता है।
ott weekend watch top five low budget films movies to watch this weekend if you miss in cinema
लिपस्टिक अंडर माय बुर्खा - फोटो : सोशल मीडिया

लिपस्टिक अंडर माय बुर्खा (अमेजन प्राइम वीडियो)
इस फिल्म में रत्ना पाठक, कोंकणा सेन शर्मा, अहाना कुमरा, प्लबिता बोरठाकुर हैं। ये फिल्म इन्ही चार महिलाओं की कहानी पर है कि कैसे ये महिलाएं अपनी खुशी और व्यक्तित्व को खोजले के लिए समाजिक दबावों से दूर होने की कोशिश करती हैं। 6 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 26.68 रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
ott weekend watch top five low budget films movies to watch this weekend if you miss in cinema
बधाई हो

बधाई हो  (डिज्नी + हॉटस्टार)
बधाई हो फिल्म भी कश्मीर फाइल्स की तरह कम बजट में ही बनी थी। इस फिल्म का बजट मात्र 30 करोड़ था, लेकिन  फिल्म ने 132 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, गजराज राव, सुरेखा सीकरी और नीना गुप्ता अभिनीत हैं। यह फिल्म 25 वर्षीय नकुल के बारे में है, जिसे पता चलता है कि उसकी मां गर्भवती है और वह ये बात सुनकर परेशान हो जाता है। ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे आप इस वीकेंड देख सकते हैं।

विज्ञापन
ott weekend watch top five low budget films movies to watch this weekend if you miss in cinema
द लंचबॉक्स - फोटो : Instagram

द लंचबॉक्स (नेटफ्लिक्स)
रिपोर्ट्स के मुताबिक मात्र 9 करोड़ रुपये के मामूली बजट पर बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में दिवंगत स्टार इरफान खान, निम्रत कौर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और लिलेट दुबे हैं। इसकी कहानी कुछ यूं होती है कि इला हर रोज अपने पति के लिए टिफिन बनाती है, जो कि गलती से एक रिटायर एकाउंटेंट साजन फर्नांडीस को दे दिया जाता है। ये दोस्ती और प्यार पर आधारित एक कहानी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed