फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mumbai based Model who accused nine celebs of raping and molesting her is getting death threat

मुंबई: बॉलीवुड सेलेब्स पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली मॉडल को मिल रही जान से मारने की धमकी

Mon, 12 Jul 2021 06:32 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 12 Jul 2021 06:32 PM IST
सार

  • रेप और शोषण का आरोप लगाने के बाद मॉडल को मिल रही धमकी
  • बॉलीवुड की नौ बड़ी हस्तियों पर मॉडल ने लगाया था आरोप
  • पोस्ट साझा कर बताया क्या क्या हो रही परेशानी

विज्ञापन
Mumbai based Model who accused nine celebs of raping and molesting her is getting death threat
क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में रहने वाली मॉडल अपर्णा ने बॉलीवुड के 9 बड़े सितारों के खिलाफ उनके साथ बलात्कार और शोषण करने की एफआईआर मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। मॉडल का कहना है कि एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाए कोई एक्शन नहीं लिया और अब उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। मॉडल ने आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें कि महिला ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया था और 26 मई को एफआईआर रजिस्टर की गई थी।

विज्ञापन


महिला को मिल रही धमकी

महिला का कहना है कि अगर केस की सुनवाई होने से पहले उसके साथ कोई भी घटना होती है तो वो लोग ही इसके जिम्मेदार होंगे। बता दें कि महिला ने अभिनेता निर्माता जैकी भगनानी, फोटोग्राफर कॉलस्टन जूलियन, टैलेंट मैनजमेंट कंपनी क्वान एंटरटेनमेंट के संस्थापक अनिर्बान ब्लाह, अजीत ठाकुर, शील गुप्ता, निखिल कामत, विष्णु इंदुरी और टी सीरीज के कृष्ण कुमार पर रेप और शोषण करने का आरोप लगाया था। महिला का कहना है कि उनके साथ फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर गैंग स्टॉकिंग भी हो रही है।
विज्ञापन




View this post on Instagram

A post shared by अपर्णा: ♾ вє thє chαngє (@apernahofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

Mumbai based Model who accused nine celebs of raping and molesting her is getting death threat
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

महिला ने कहा कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। 28 वर्षीय मॉडल ने कहा कि, 'मैंने सैकड़ों फर्जी खातों को ब्लॉक कर दिया है और कईयों को रिपोर्ट भी किया है। पीड़िता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर जानकारी दी है कि उसे धमकी देने वाले आरोपियों के कुछ अकाउंट @bitchurdead887 @bulletzngunzz जैसे धमकी भरे नामों से हैं।

महिला ने कहा कि, 'मुझे अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट करना पड़ा और 2 साल तक इंस्टाग्राम से दूर रही, लेकिन इन लोगों ने गैंगस्टाकिंग करना नहीं छोड़ी। मैंने जांच अधिकारी को इन हाई प्रोफाइल पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद भेजी जा रही जान से मारने की धमकी के बारे में बताया। उन्होंने मुझे नया केस दर्ज कराने के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन जाने को कहा। मैं वहां इसलिए नहीं गई क्योंकि पहला केस दर्ज करने में मुझे हफ्तों लग गए और अब तक किसी भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।

Mumbai based Model who accused nine celebs of raping and molesting her is getting death threat
मुंबई पुलिस - फोटो : ANI

महिला ने आगे कहा कि इन आरोपियों के अलावा मेरा कोई और दुश्मन नहीं है। एक आरोपी अनिर्बान ब्लाह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत के लिए सत्र अदालत में भी याचिका दायर की थी जिसे 5 जुलाई 2021 को खारिज कर दिया गया था। पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। मुझे नहीं पता है कि केस किस दिशा में केस जा रहा है'। 

वहीं बांद्रा पुलिस के सहायक पुलिस निरिक्षक और इस केस के जांच अधिकारी सागर निकमने ने कहा कि, 'अनिर्बान ब्लाह की जमानत सिर्फ इसलिए खारिज कर दी गई क्योंकि पुलिस ने आरोपियों के आवेदन पर आपत्ति जताई थी। हम आरोपी को पकड़ने से पहले सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं'। बता दें कि मॉडल अपर्णा ने 12 अप्रैल 2021 को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये आरोप लगाया था कि एक प्रोजेक्ट पर काम करने के दौरान उनका शारीरिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed