लाखों करोड़ों दिलों को अपनी गायकी से छू लेने वाले गायक मुकेश ने एक से बढ़कर एक गाने गाएं है जो आज के दौर में भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। 22 जुलाई 1923 को दिल्ली में जन्मे मुकेश का पूरा नाम मुकेश चंद्र माथुर था। हिंदी सिनेमा में मुकेश की आवाज का ऐसा जादू छाया कि कई दशकों तक वो गायकी की दुनिया में राज करते रहे। मुकेश की आवाज को पहली बार पहचाना उनके एक दूर के रिश्तेदार मोतीलाल ने। दरअसल मुकेश उनकी बहन की शादी में गाना गा रहे थे। मोतीलाल मुकेश को मुंबई ले आए और यहां उन्होंने रियाज का पूरा इंतजाम किया।
सिंगर नहीं एक्टर बनना चाहते थे मुकेश, शादी में गाए एक गाने की वजह से बन गए सुरों के सरताज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Jul 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन