फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mukesh Rishi shared a photo with Harish Patel posing inside the multiplex fans said Bulla Ibu Hetla

Instagram: 90 के दशक के जाने-माने विलेन मुकेश ऋषि ने हरीश पटेल संग शेयर की तस्वीर, लोग बोले-'बुल्ला और ईबू हटेला'

Fri, 25 Feb 2022 01:57 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 25 Feb 2022 01:57 PM IST
सार

मुकेश ऋषि ने गुरुवार को एक मल्टीप्लेक्स के अंदर अपनी और हरीश पटेल की एक तस्वीर साझा की है। उनके ये तस्वीर करते ही फैंस ने एक के बाद एक कमेंट करने शुरु कर दिए। ज्यादातर फैंस उन्हें बुल्ला और ईबू हटेला कहते नजर आए।
 

विज्ञापन
Mukesh Rishi shared a photo with Harish Patel posing inside the multiplex fans said Bulla Ibu Hetla
मुकेश ऋषि, हरीश पटेल - फोटो : insta

विस्तार

90 के दशक में अगर नकारात्मक भूमिकाओं की बात करें तो मुकेश ऋषि और हरीश पटेल की याद जरूर आती है। इन दोनों कलाकारों ने पर्दे पर कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई है और अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिमाग में अपने किरदार की अलग छाप छोड़ी है। आज भी दर्शकों को उनके डायलॉग याद रहते हैं। अब मुकेश ऋषि ने गुरुवार को एक मल्टीप्लेक्स के अंदर अपनी और हरीश पटेल की एक तस्वीर साझा की है। उनके ये तस्वीर शेयर करते ही फैंस ने एक के बाद एक कमेंट करने शुरु कर दिए। ज्यादातर फैंस उन्हें बुल्ला और ईबू हटेला कहते नजर आए।

विज्ञापन

गुंडा में निभाई थी बुल्ला और ईबू हटेला की भूमिका-
आपको बता दें कि दोनों कलाकारों ने कल्ट क्लासिक फिल्म गुंडा में एक साथ अभिनय किया था। इस फिल्म में मुकेश ने बुल्ला नामक एक क्रिमिनल की भूमिका निभाई थी, तो वहीं हरीश पटेल ने गुर्गे ईबू हटेला की भूमिका निभाई थी। फिल्म में ये दोनों ही किरदार और इनके डायलॉग खूब फेमस हुए थे। साल 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और शक्ति कपूर ने भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिया मजेदार कैप्शन-
मुकेश ऋषि ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन भी मजेदार दिया है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'असली गुंडाज़'! इस तस्वीर में दिग्गज कलाकार मुकेश काले रंग के कपड़ों में नजर आए रहे हैं तो वहीं हरीश पटेल भी गहरे भूरे रंग की शर्ट और काली पैंट के ऊपर भूरे रंग के ब्लेजर में दिखाई दे रहे हैं।

फैंस बोले पुरानी यादें ताजा हो गईं-
दोनों की इस तस्वीर को देखकर प्रशंसक काफी खुश दिखाई दिए। उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ''पुरानी यादें ताजा हो गई गुरु। खौफनाक खलनायक। तो वहीं एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, खतरनाक खलनायक!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed