फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मृणाल ठाकुर: अभिनेत्री ने शेयर की संघर्ष के दिनों की तस्वीरें! इस बात के लिए खुद को कहा शुक्रिया

Tue, 06 Oct 2026 08:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 06 Oct 2026 08:11 PM IST
सार

Mrunal Thakur Photos: मृणाल ठाकुर की इंस्टाग्राम स्टोरी ने फैंस का ध्यान खींचा है। इसमें उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक शानदार कैप्शन लिखा है।
 

विज्ञापन
Mrunal Thakur shares her young age photos say thanks to not giving up post grab attention
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अपनी नई रिलीज हुई फिल्म 'पूजा मेरी जान' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह काफी यंग लग रही हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने प्रेरणा देने वाला एक कैप्शन लिखा है, जो फैंस का ध्यान खींच रहा है।
Trending Videos
Mrunal Thakur shares her young age photos say thanks to not giving up post grab attention
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur
इंस्टा स्टोरी में क्या है?
मृणाल ठाकुर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वह उन दिनों की हैं जब वह यंग एड में थीं। एक तस्वीर में वह ब्लैक आउटफिट में हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह ब्लू जींस और व्हाइट टी-शर्ट में काफी चिल अंदाज में हैं। एक और तस्वीर में वह अपनी दोस्त के साथ हैं।
Mrunal Thakur shares her young age photos say thanks to not giving up post grab attention
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur
कैप्शन ने खींचा ध्यान
तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा है 'मैं अपने छोटे रूप को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उसने कभी हार नहीं मानी। मेरी याददाश्त की गलियों में एक छोटी सी सैर।' अभिनेत्री के कैप्शन से ऐसा लग रहा है कि उनकी तस्वीरें संघर्ष के दिनों की हैं।

राइज एंड फॉल 2: काजल राघवानी का बड़ा खुलासा! बोलीं- मैंने खुदकुशी की कोशिश की थी, किसलिए उठाया था बड़ा कदम?

टीवी में कमाया नाम
आपको बता दें कि मृणाल ठाकुर महाराष्ट्र के धुले में पैदा हुईं। टीवी में अभिनय करने के लिए उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी। सबसे पहले उन्हें शो 'मुझसे कुछ कहती, ये खामोशियां' में देखा गया। इसके बाद वह कई टीवी शोज में नजर आईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mrunal Thakur shares her young age photos say thanks to not giving up post grab attention
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों से मिली पहचान
साल 2014 में वह मराठी फिल्म 'हैलो नंदन' में नजर आईं। 2018 में उन्होंने 'लव सोनिया' से बॉलीवुड में कदम रखा। वह कई साउथ फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उनकी पहली साउथ फिल्म 'सीता रामम' है।
विज्ञापन
Mrunal Thakur shares her young age photos say thanks to not giving up post grab attention
मृणाल ठाकुर, अभिनेत्री - फोटो : इंस्टाग्राम- @mrunalthakur
मृणाल ठाकुर का वर्कफ्रंट
  • अभिनेत्री की नई फिल्म 'पूजा मेरी जान' दो अक्तूबर को जी5 पर रिलीज हुई।
  • इसमें एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है, जो अपने प्रेमी को ना कहती है। इसके बावजूद वह कटघरे में खड़ी होती है। 
  • इसमें हुमा कुरैशी और विजय राज भी नजर आए हैं। 
  • अभिनेत्री जल्दी ही फिल्म 'राका' का हिस्सा होंगी।
  • इसमें साउथ के बेहतरीन कलाकार अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण हैं।
  • यह फिल्म दिसंबर 2027 में रिलीज होने वाली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed