निर्माताओं ने मृणाल के दो पोस्टर जारी किए हैं। एक पोस्टर में, आदिवि शेष सीरियस दिखाई दे रहें हैं, जबकि मृणाल उन्हें दुख से देखती नजर आ रही हैं दूसरे पोस्टर में मृणाल हाथ में बंदूक लिए गुस्से में दिखाई दे रही हैं। दोनों ही स्टार्स स्टाइलिश तरीके से कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। डकैत के दोनों पोस्टर काफी शानदार हैं।
2 of 5
फिल्म डकैत को पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम@dacoit
फिल्म की कहानी
यह फिल्म दो पूर्व प्रेमियों की कहानी है, जिन्हें कई साहसिक डकैतियों के लिए फिर से एकजुट होने के लिए मजबूर किया जाता है, जो आखिर में उनके जीवन की दिशा बदल देती है। फिल्म का निर्माण सुप्रिया यारलागड्डा ने किया है, सह-निर्माता सुनील नारंग हैं और अन्नपूर्णा स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की शूटिंग हिंदी और तेलुगु में एक साथ की जा रही है, जिसकी कहानी और पटकथा अदिवी शेष और शैनियल देव ने मिलकर तैयार की है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद में हो रही है। इसके बाद महाराष्ट्र में एक और शेड्यूल की शूटिंग होनी बाकी है।
3 of 5
मृणाल ने किया श्रुति को रिप्लेस
- फोटो : इंस्टाग्राम@dacoit
मृणाल ने किया श्रुति को रिप्लेस
फिल्म डकैत में पहले श्रुति हासन को लिया गया था। लेकिन आज पोस्टर रिलीज के बाद यह साफ हो गया है कि इस फिल्म में श्रुति की जगह मृणाल ने ले ली है। यह फिल्म एक गुस्सैल अपराधी के सफर पर आधारित है, जो अपनी पूर्व प्रेमिका से धोखा खाने के बाद उससे बदला लेने का प्लान बनाता है। डकैत में मृणाल का एक ऐसा रूप दिखाई देगा, जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।
4 of 5
फिल्म के बारे में मृणाल की राय
- फोटो : इंस्टाग्राम@dacoit
फिल्म के बारे में मृणाल की राय
फिल्म के बारे में बात करते हुए मृणाल ने कहा, "डकैत की कहानी अपने सार में सच्ची है, देहाती कहानी कहने का एक बेहतरीन तरीका, जो अदिवी और शेनिल देव दोनों के विचारों से और भी बेहतर हो गया है। मैं जिस किरदार को फिल्म में निभाने जा रही हूं, वह मुझे एक ऐसे किरदार को निभाने का मौका देगा, जो मैंने एक अभिनेता के तौर पर पहले कभी नहीं निभाया है। मैं शेनिल द्वारा कल्पना की गई दुनिया में गहराई से उतरने का इंतजार नहीं कर सकती।"
5 of 5
फिल्म डकैत
- फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur
अदिवी
अदिवी ने डकैत को लेकर कहा, "डकैत एक मार्मिक प्रेम कहानी वाली एक दमदार एक्शन फिल्म है। हम डकैत टीम में मृणाल का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं और बड़े पर्दे पर उनके आमने-सामने आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"
Heeramandi 2: हीरामंडी 2 को लेकर संजीदा शेख का खुलासा, बताया कैसा होगा संजय लीला भंसाली की सीरीज का दूसरा सीजन