बॉलीवुड इंडस्ट्री में आना हर अभिनय प्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। कुछ लोगों छोटे पर्दे से इसकी शुरुआत करते हैं और फिर बड़े पर्दे पर आने के लिए संघर्ष करते हैं। बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाते -आजमाते वह दर्शकों के दिल में रच बस जाते हैं, उन्हें इस बात का अंदाजा ही नहीं होता है। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी ही शख्सियत से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड की जमीन को फतेह कर लिया है और आज करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं।
2 of 5
मृणाल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
हम बात कर रहे हैं टीवी और बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की। मृणाल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली मृणाल के लिए ये सफर आसान नहीं था, लेकिन अभिनेत्री ने दुनिया की तमाम जद्दोजहद को किनारे रखकर अपना मुकद्दर बनाने का फैसला किया।
3 of 5
मृणाल ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मृणाल का जन्म 1 अगस्त 1992 को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हुआ था। अभिनेत्री ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से पूरी की है। उन्होंने टीवी सीरियल ‘मुझसे कुछ कहती हैं, ये खामोशियां’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्हें ‘कुमकुम भाग्य’ से घर-घर में लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस सीरियल के बाद से वह बुलबुल के नाम से घर घर पहचानी गईं।
4 of 5
मृणाल ठाकुर
- फोटो : social media
टीवी की दुनिया में अपनी अच्छी खासी पहचान बनाने के बाद मृणाल ने फिल्मों के लिए ऑडिशंस देने शुरू किए थे। हर स्ट्रगलिंग कलाकार की तरह मृणाल का सफर भी बॉलीवुड में आसान नहीं था। फिल्म ‘सुपर 30’ में मृणाल का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था, जिसके बाद कई बड़े निर्देशकों की नजर मृणाल पर जाने लगी थी। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस को जॉन अब्राहम के साथ ‘बाटला हाउस’ में देखा गया। फिल्म ‘तूफान’ में एक्ट्रेस फरहान अख्तर की पत्नी के रोल में नजर आई और उसके बाद अभिनेत्री कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती गईं।
5 of 5
मृणाल ठाकुर
- फोटो : social media
मृणाल की सफलता यहीं नहीं रुकती है। आने वाले दिनों में अभिनेत्री कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनती नजर आएंगी। फिलहाल, मृणाल वेब स्टोरी 'लस्ट स्टोरीज 2' में अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। इसके अलावा वह स्टार नानी की 30वीं फिल्म में व्यस्त हैं, जो क्रिसमस 2023 के मौके पर रिलीज होने वाली है।