बॉलीवुड हसीनाओं को उनकी खूबसूरती और अभिनय के लिए काफी पसंद किया जाता है। हालांकि बहुत कम ही ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो दर्शकों को हंसाने का भी हुनर रखती हें। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं मौसमी चटर्जी जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अदायगी से तो लोगों का दिल जीता ही साथ ही अपनी कॉमिक टाइमिंग से भी लोगो का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने मुख्य के साथ साथ सहायक किरदार भी बखूबी निभाए। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी कुछ खास बातें।
26 अप्रैल 1948 में कोलकाता में जन्मीं मौसमी चटर्जी के पिता आर्मी में थे और दादा जज थे। हालांकि मौसमी अभिनेत्री बनना चाहती थीं। जहां ज्यादातर अभिनेत्रियां अभिनय में सिक्का जमाकर शादी करती हैं तो वहीं मौसमी ने शादी के बाद अपने करियर की शुरूआत की थी।
3 of 5
मौसमी चटर्जी
- फोटो : ट्विटर
साल 1967 में आई फिल्म 'बालिका वधु' से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। बता दें कि मौसमी ने 17 साल की उम्र में ही हेमंत कुमार के बेटे जयंत मुखर्जी से शादी कर ली थी। वहीं 18 साल की उम्र में वो मां बन गई थीं। उन्होंने प्रेग्नेंसी में फिल्म की शूटिंग की थी।
4 of 5
संजीव कुमार, मौसमी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
जिस दौर में अभिनेत्रियों की शादी का मतलब उनके करियर का खात्मा मानते थे वहां मौसमी ने अभिनय कर लोगों की धारणा बदल दी थी। इतना ही नहीं वो बॉलीवुड में 70 के दशक में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने 'बालिका वधु', 'मंजिल', 'स्वयंवर', 'मांग भरो सजना', 'अंगूर', 'रोटी कपड़ा' और 'मकान' जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रहीं।
5 of 5
अमित शाह, मोसमी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
मौसमी का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल है जिन्होंने राजनीति में भी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने साल 2004 में कांग्रेस ज्वाइन किया था और फिर साल 2019 में उन्होंने बीजेपी का हाथ थाम लिया। फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार साल 2015 में फिल्म 'पीकू' में नजर आईं थीं। इसमें वो दीपिका पादुकोण के मासी के किरदार में नजर आईं थीं।